Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अल्लाह के नाम पर Sex Slaves बनाईं जा रहीं लड़कियां, घर-घर जाकर उठवा रहा तालिबान
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    अल्लाह के नाम पर Sex Slaves बनाईं जा रहीं लड़कियां, घर-घर जाकर उठवा रहा तालिबान

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 12, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    काबुल. तालिबान के बढ़ते प्रभाव से अफगानिस्तान में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं. तालिबानी लड़ाके आए दिन आम लोगों का कत्लेआम कर रहे हैं. अब उसकी नज़र कम उम्र की लड़कियों पर है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, तालिबान नेता 12 से 45 साल की लड़कियों और महिलाओं को सेक्स स्लेव बनाना चाहता है. इसलिए घर-घर जाकर इस उम्र की लड़कियों-महिलाओं को उठवा रहा है.पहले तालिबानी आतंकी सिर्फ महिलाओं को शरिया कानूनों पर चलने को कहते थे, लेकिन उनकी हालिया हरकत इराक और सीरिया में मौजूद इस्लामिक स्टेट के कट्टर आतंकवादियों की करतूत से मिल रही है. जो महिलाओं को सेक्स गुलाम बनाने के लिए पहले से बदनाम रहे हैं.पिछले महीने खुलासा हुआ था कि तालिबान ने कब्जे वाले इलाके में मौजूद इमामों से क्षेत्र की 15 साल से ऊपर की लड़कियों और 45 साल की उम्र से कम की विधवाओं की लिस्ट बनाकर तालिबान को सौंपने को कहा था, ताकि वो अपने लड़ाकों की शादी इन महिलाओं से करा सके. अब रिपोर्ट्स में सामने आया है कि तालिबान जोर-जबरदस्ती और किडनैपिंग के सहारे अफगानिस्तान की महिलाओं को उठा रहे हैं.इसके अलावा तालिबान ने महिलाओं के लिए भी अलग नियम बना दिए हैं, जिससे बंदिशें ज्यादा हो गई हैं. वैसे जहां भी तालिबान का प्रभुत्व ज्यादा होता है, वहां महिलाओं के लिए खास नियम बना दिए जाते हैं.नियमों के हिसाब से महिलाएं सार्वजनिक तौर पर मस्ती मजाक नहीं कर सकती हैं और उनके काम पर जाने पर भी बैन लगा दिया जाता है. साथ ही उनके अकेले बाहर जाने पर भी मनाही होती है और उनके साथ पुरुष होना आवश्यक है.महिलाओं का इलाज महिला डॉक्टर्स ही करती हैं, वो पुरुष डॉक्टर्स के पास नहीं जा सकतीं. इतना ही नहीं, महिलाओं के कॉस्मेटिक इस्तेमाल करने पर मनाही है. साथ ही महिलाएं पुरुष से हाथ नहीं मिला सकती हैं और ज्यादा जोर से हंस भी नहीं सकती हैं.इसके अलावा तालिबान ने महिलाओं के हाई हिल्स फुटवियर पहनने पर भी बैन लगा रखा है. महिलाएं टैक्सी में नहीं जा सकती हैं. इसके अलावा बाइक, साइकिल चलाना, खेलकूद में हिस्सा लेना भी महिलाओं के लिए बैन है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article किन्नौर हादसा: रेस्‍क्यू ऑपरेशन स्‍थगित, 10 की मौत; PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.