Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केंद्रीय पेट्रोलियम एवं श्रम राज्यमंत्री रामेश्वर तेली से मिले दिनेश कुमार
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    केंद्रीय पेट्रोलियम एवं श्रम राज्यमंत्री रामेश्वर तेली से मिले दिनेश कुमार

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 7, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    केंद्रीय पेट्रोलियम एवं श्रम राज्यमंत्री रामेश्वर तेली से मिले दिनेश कुमार

    जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने अपने व्यक्तिगत दिल्ली प्रवास के क्रम में शनिवार को नई दिल्ली के शास्त्री भवन स्थित पेट्रोलियम मंत्रालय के कार्यलय में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री रामेश्वर तेली से शिष्टाचार भेंटकर उनका अभिनंदन किया। रामेश्वर तेली मौजूदा मोदी मंत्रिमंडल में पेट्रोलियम एवं नैचुरल गैस सहित श्रम एवं रोजगार मामलों के मंत्रालय में राज्यमंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। दिनेश कुमार का उनसे पूर्व से ही आत्मीय संपर्क रहा है। इसी क्रम में उन्होंने शनिवार को श्री रामेश्वर तेली से मुलाकत कर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालने के सापेक्ष्य में पुष्पगुच्छ भेंटकर अभिनंदन किया और शुभकामनाएं दिये। दिनेश कुमार ने कोल्हान के मज़दूर वर्ग और विशेषकर असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के संदर्भ में विशेष फ़ोकस रखने का अनुरोध किया। कहा कि कोरोना महामारी से असंगठित मज़दूर वर्ग विशेष रूप से प्रभावित हुए हैं। महामारी के दौरान जमशेदपुर सहित समूचे झारखंड से बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिकों का पलायन हुआ है और ऐसे संकट में राहत प्रदान करने के लिए सरकार के पास असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का पंजीकरण आवश्यक है। इस आशय में मौजूदा झारखंड सरकार की नाकाफ़ी कोशिशों को लेकर भी उन्होंने केंद्रीय श्रम राज्यमंत्री से सार्थक चर्चाएँ किये। श्री रामेश्वर तेली ने इन विषयों पर सकारात्मक पहल का भरोसा दिया साथ ही दिनेश कुमार को उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दिये।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा नेता दिनेश कुमार
    Next Article विधायक संजीव सरदार ने बाबा साहेब भीमराव आंडेकर आवास योजना के 35 लाभूक के बीच स्वीकृत पत्र का वितरण किया

    Related Posts

    बाघराय मार्डी का आंदोलन लाया रंग, UCIL स्कूलों में अब गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

    June 13, 2026

    दिवाकर सिंह ने कांड्रा आरपीएफ प्रभारी के रूप में योगदान दिया

    June 13, 2026

    संवाद 2026 युवा संसद का सफल समापन, परीक्षा सुधार पर बिल हुआ पारित

    June 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बाघराय मार्डी का आंदोलन लाया रंग, UCIL स्कूलों में अब गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

    दिवाकर सिंह ने कांड्रा आरपीएफ प्रभारी के रूप में योगदान दिया

    संवाद 2026 युवा संसद का सफल समापन, परीक्षा सुधार पर बिल हुआ पारित

    गम्हरिया प्रखंड के दौरे पर पहुंची सांसद जोबा माझी ने अधिकारियों संग बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की

    टाटानगर में राज दीदी का दो दिवसीय आध्यात्मिक महाआयोजन, ‘रेडिएंट स्टार्स’ और ‘कुबेर का खजाना’ कार्यक्रम 4-5 जुलाई को

    15 जून से शुरू होगा कोल्हान का प्रसिद्ध पांच दिवसीय हरिणा मेला, भोक्ताडांग के साथ गांव-गांव दिया जा रहा आमंत्रण

    संताली शिक्षकों की नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री से करेंगे वार्ता : संजीव सरदार

    कोवाली में निर्माणाधीन पुलिया पर रेडियम तथा बांस घेरा लगाना अतिआवश्यक

    संताली शिक्षकों की नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री से करेंगे वार्ता : संजीव सरदार राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका, 13 जून: संताली भाषा, अलचिकी लिपि और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित संताली समर कैंप-2026 का भव्य समापन शनिवार को पावड़ा स्थित माझी परगना माहाल भवन में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता धाड़ दिशोम देश परगना बैजु मुर्मू ने की। अखिल भारतीय संताली लेखक संघ (आईसवा) झारखंड शाखा एवं अखिल झारखंड संताल शिक्षक फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभियान के तहत पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और जामताड़ा जिले के 354 केंद्रों पर नि:शुल्क संताली शिक्षा दी गई। 22 मई से 10 जून तक चले इस समर कैंप में बच्चों और युवाओं को अलचिकी लिपि, संताली भाषा, साहित्य, अंकगणित एवं संस्कृति का प्रशिक्षण दिया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि पोटका विधायक संजीव सरदार ने विभिन्न केंद्रों के शिक्षकों और प्रखंड समन्वयकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि संताली भाषा, अलचिकी लिपि और संताल संस्कृति हमारी अमूल्य धरोहर है। संताली विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर वे जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे तथा इस मुद्दे को सरकार और विधानसभा में प्रमुखता से उठाएंगे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने मातृभाषा आधारित शिक्षा को मजबूत बनाने पर जोर दिया। वहीं डॉ. सत्यनारायण मुर्मू ने समर कैंप के लिए एक हजार अलचिकी अक्षर ज्ञान पुस्तिकाएं दान कीं तथा अगले वर्ष पांच हजार पुस्तिकाएं उपलब्ध कराने की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन आईसवा के अध्यक्ष डॉ. रजनीकांत मांडी ने किया।

    चंपाई के करीबी नेताओं की झामुमो में घर वापसी, सरायकेला की राजनीति में बढ़ी हलचल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.