Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो सुभाष कॉलोनी के रहने वाले गजेंद्र सिंह ने मांगा इच्छा मृत्यु  गजेंद्र सिंह ने भाजपा नेता विकास सिंह को बुलाकर अपनी बताई पीड़ा
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    मानगो सुभाष कॉलोनी के रहने वाले गजेंद्र सिंह ने मांगा इच्छा मृत्यु  गजेंद्र सिंह ने भाजपा नेता विकास सिंह को बुलाकर अपनी बताई पीड़ा

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 5, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मानगो सुभाष कॉलोनी के रहने वाले गजेंद्र सिंह ने मांगा इच्छा मृत्यु  गजेंद्र सिंह ने भाजपा नेता विकास सिंह को बुलाकर अपनी बताई पीड़ा
    झारखंड सरकार की लचर व्यवस्था के कारण मानगों सुभाष कॉलोनी के रहने वाले गजेंद्र सिंह मांग रहे हैं इच्छा मृत्यु। गजेंद्र सिंह की दोनों किडनी खराब है CMC वेल्लोर के चिकित्सकों ने गजेंद्र सिंह को किडनी जल्द से जल्द स्थानांतरण करने को कहा । गजेंद्र सिंह की पत्नी दुर्गा सिंह अपना किडनी देने के लिए तैयार हो गई । अस्पताल प्रबंधक ने राज्य सरकार से NOC लाने को कहा अस्पताल प्रबंधक ने स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर के नाम एक पत्र भी लिखा। गजेंद्र सिंह को लगा की एनओसी लेना बहुत आसान काम है क्योंकि किडनी उनकी पत्नी को देना है लेकिन एनओसी का मामला इतना अधिक पेचीदा हो गया कि गजेंद्र सिंह अब इच्छामृत्यु मांग रहे है । आठ महीने से सरकारी दफ्तरों का चक्कर लगाने के बावजूद भी गजेंद्र सिंह को आज तक एनओसी नहीं मिला । गजेंद्र सिंह का बेटा बेटा मोहित उर्फ प्रिंस UPSC का PT पास कर मुख्य परीक्षा की तैयारी पंजाब और दिल्ली में कर रहे थे , पिता जी की तबियत खराब की सूचना पर बेटे मोहित ने NOC के लिए जमशेदपुर वापस आ गया । आठ महीने से एनओसी के लिए दर-दर भटक रहा है जिसके कारण यूपीएससी का पीटी पास करने के बावजूद भी वह मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं हो पाया। स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय से लेकर स्वास्थ्य विभाग का कार्यालय रांची के कई एक बार चक्कर मोहित ने लगाए। लगातार पांच दिन सुबह रांची जाना और शाम को रांची से आना उनका दिनचर्या बन गया था। मंत्री के कार्यालय से उनके आवेदन में स्वास्थ्य मंत्री ने मोहर मार दिया लेकिन अपना हस्ताक्षर नहीं किया । मामला सीधे जिंदगी से जुड़ा हुआ होने के बावजूद भी किसी ने इनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया । थक हार कर आज गजेंद्र सिंह ने प्रेस मीडिया के सामने इच्छा मृत्यु की बात कही । गजेंद्र सिंह ने भाजपा नेता विकास सिंह को बताया अस्पताल ने 8.50 लाख रुपए का प्रबंध करने को कहा था गजेंद्र सिंह की पत्नी ने सारे जेवरात बेचकर और गांव की जमीन बंधक रखकर रु 8.50 लाख की व्यवस्था कर लिया था । परिवार वालों को भरोसा था कि राज्य सरकार के द्वारा जल्द ही एनओसी मिलेगा और यह जाकर वेल्लोर में अपना किडनी स्थान तरण करवाकर स्वस्थ हो जाएंगे ।लेकिन आठ महीना तक जब एनओसी नहीं मिला , हर दूसरे दिन डायलिसिस करवाने के कारण इनके पास रखा हुआ रु 8.50लाख धीरे-धीरे करके समाप्त हो गए । गजेंद्र सिंह के पास एनओसी मिलने के बाद भी अब रुपए की समस्या आ रही है गजेंद्र सिंह ने बताया कि अगर सही समय में एनओसी मिलता । तो मैं आसानी से अपने पैसे से किडनी हस्तांतरण करा लेता । सरकार के उदासीन रवैया के कारण बेटे की पढ़ाई भी समाप्त हो गई बेटा को आईएएस बनने का सपना जो हम सबों ने देखा था वह भी धरा का धरा रह गया। उनके आवास पर पहुंचे भाजपा नेता ने उन्हें हिम्मत दिलाई कहा कि जल्द आपको एनओसी दिलवाने का कार्य किया जाएगा । साथ ही प्रधानमंत्री महोदय एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र और ट्विटर के माध्यम से आपके साथ हो रहे अन्याय से अवगत कराया जाएगा एवं गुहार लगाया जाएगा कि एनओसी का जो मामला है उसे फास्टट्रैक में लाया जाए जिससे किसी का जीवन बच सके ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleओलिंपिक में भारतीय खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन : रघुवर
    Next Article सरकार की उदासीनता के कारण पंचायतों में विकास कार्य ठप: कुणाल षाड़ंगी

    Related Posts

    जमशेदपुर औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में पेट्रोल और डीजल को लेकर एक बार फिर अफरा- तफरी का माहौल बन गया है

    June 24, 2026

    शिबू सोरेन को पद्म भूषण मिलने पर झामुमो में खुशी की लहर, लड्डू बांटकर मनाया उत्सव

    June 24, 2026

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में पेट्रोल और डीजल को लेकर एक बार फिर अफरा- तफरी का माहौल बन गया है

    शिबू सोरेन को पद्म भूषण मिलने पर झामुमो में खुशी की लहर, लड्डू बांटकर मनाया उत्सव

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    कोडरमा : बेटे के साथ घर लौट रही महिला से चेन छीनकर भागे बदमाश, 6 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार

    धनबाद मुगमा स्टेशन के पास माल गाड़ी हुई बेपटरी,बड़ा हादसा टला मुगमा स्टेशन के पास बड़ा रेल हादसा टल गया

    गिरिडीह में नशा मुक्ति रात्रि चौपाल का आयोजन, उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनभागीदारी पर दिया जोर

    रांची: शॉर्ट सर्किट से अपार्टमेंट में लगी आग, मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला

    रामगढ़ भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।।

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.