Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुलाब सिंह के ही वंशज महाराजा हरि सिंह ने कश्मीर का सन 1947 में भारत मे विलय किया:धर्म चन्द्र पोद्दार
    Breaking News झारखंड राष्ट्रीय

    गुलाब सिंह के ही वंशज महाराजा हरि सिंह ने कश्मीर का सन 1947 में भारत मे विलय किया:धर्म चन्द्र पोद्दार

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 1, 2021Updated:August 1, 2021No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गुलाब सिंह के ही वंशज महाराजा हरि सिंह ने कश्मीर का सन 1947 में भारत मे विलय किया:धर्म चन्द्र पोद्दार

    पीओके को हस्तगत करना अत्यावश्यक है ।
    यह जानकारी देते हुए भारतीय जन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्म चन्द्र पोद्दार ने बताया कि पीओके हमारा था । सम्पूर्ण जम्मू -कश्मीर के अंतिम महाराजा हरि सिंह ने इसका विलय भारत में किया था । इस प्रकार संपूर्ण जम्मू-कश्मीर (जिसमें पीओके भी आता है) भारत का है ।

    कहा कि ऐसे भी देखा जाए तो पीओके में हमारा हजारों वर्ष प्राचीन शारदा माता का मंदिर है ।

    पोद्दार ने जानकारी दी कि गत 27 जून 2021 को हमारे द्वारा जो बयान दिया गया था और जो कि अनेक अखबारों में आया था उसमें जम्मू-कश्मीर किस प्रकार भारत का है

    4) सन 1846 में अंग्रेज और सिख युद्ध की समाप्ति हुई ।अंग्रेजों को विजय मिली थी उन्होंने पंजाब के सिख सत्ताधारियों से एक करोड़ रुपए की मांग की

    पोद्दार ने कहा कि संपूर्ण देशवासियों को कश्मीर के बारे में सही जानकारी होनी हीं चाहिए । इसी को दृष्टिगत रखते हुए हम यहां यह बताना चाहते हैं कि सन 1846 में अंग्रेज और सिख युद्ध की समाप्ति हुई ।

    अंग्रेजों को विजय मिली थी । उन्होंने पंजाब के सिख सत्ताधारियों से 1 करोड़ रुपए की मांग की थी । महाराजा गुलाब सिंह 1 करोड़ रुपए देने के लिए प्रस्तुत हुए । उनकी शर्त थी कि जम्मू और कश्मीर का भूभाग स्वतंत्र रूप से उनके अधीन रहे ।

    अंग्रेजों ने शर्त स्वीकार की । वह संधिपत्र 16 मार्च 1846 को अमृतसर में संपन्न हुआ ।

    इस प्रकार निकटस्थ काल में जम्मू और कश्मीर प्रांत का निर्माण हुआ ।

    कहा कि सन 1857 में गुलाब सिंह का देहांत हो गया । उनके पुत्र हरि सिंह ने गद्दी संभाली और 1885 तक गद्दी पर रहे । उनके पश्चात प्रताप सिंह 1915 तक राज करते रहे ।
    1915 के बाद महाराजा हरि सिंह ने गद्दी संभाली यहां यह बताना आवश्यक है कि हरि सिंह के दादा का नाम भी हरि सिंह ही था ।

    गुलाब सिंह के ही वंशज महाराजा हरि सिंह ने कश्मीर का सन 1947 में भारत मे विलय किया ।

    इस प्रकार संपूर्ण कश्मीर भारत का है । पीओके पर भारत का स्वाभाविक अधिकार है ।

    पोद्दार ने कहा कि नापाक पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को भी दोबारा भारत में मिलाना आवश्यक हो गया है ।

    कहा कि हमने जो मांग रखी थी वह अब पूरी होती दिखाई दे रही है । भारत ने अब दो टूक शब्दों में स्पष्ट कर दिया है कि पीओके समेत संपूर्ण जम्मू और कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और पाकिस्तान को चाहिए कि वह स्थान छोड़ दे ।
    इससे भारतीय जन महासभा के सारे लोग हर्षित है ।

    कहा कि अभी जो पाकिस्तान ने पीओके में चुनाव करवाने की बात की तो पीओके की अवाम ने उस चुनाव को नकार दिया ।

    पीओके की अवाम का कहना है कि हम पाकिस्तान के साथ नहीं हैं । हम भारत के साथ रहेंगे ।
    इस प्रकार पीओके की अवाम चाहती है कि वह भारत में फिर से भारत में मिल जाए ।

    पीओके तो भारत का ही है । सही मायने में देखा जाए तो इसका विलय तो महाराजा हरि सिंह के समय में ही किया जा चुका है ।

    कहा कि हम भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी से पुनश्च आग्रह करते हैं कि अब और देर न की जाए ।

    पीओके को शीघ्रातिशीघ्र हस्तगत करने की कार्रवाई करनी चाहिए ।

    कहा कि अगर इसको लेकर युद्ध की स्थिति बनती है तो संपूर्ण देश मा० प्रधानमंत्री जी के साथ है ।

    यह जानकारी भारतीय जन महासभा के द्वारा जारी की गई एक विज्ञप्ति में दी गई है ।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएएसपी के नेतृत्व वाली टीम ने किया बड़े मामले का खुलासा
    Next Article जमीनी विवाद में युवक को गोलीमार कर किया जख्मी

    Related Posts

    स्टेशन मास्टर आदित्य पांडेय की सतर्कता से टला बड़ा रेल हादसा, डीआरएम तरुण हुरिया ने किया सम्मानित

    November 10, 2026

    कदमा में संदिग्ध हालत में मिला सनाधार का शव, हत्या की आशंका

    November 10, 2026

    बागबेड़ा कॉलोनी के 10 छठ घाटों पर पानी उपलब्ध कराने की मांग

    November 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    स्टेशन मास्टर आदित्य पांडेय की सतर्कता से टला बड़ा रेल हादसा, डीआरएम तरुण हुरिया ने किया सम्मानित

    कदमा में संदिग्ध हालत में मिला सनाधार का शव, हत्या की आशंका

    बागबेड़ा कॉलोनी के 10 छठ घाटों पर पानी उपलब्ध कराने की मांग

    मृत्यु के बाद भी दो जिंदगियों में रोशनी भरेंगे सुनील आनंद और रूपा देवी

    501 जरूरतमंद महिलाओं के बीच छठ सामग्री बांटेगा शुभम राज फैंस क्लब

    करनडीह फाटक पर गंदे पानी का जमाव, हजारों परिवार परेशान

    अर्जुन मुंडा के घोड़ाबांधा आवास पर मां काली का भव्य महाभोग, राजेश कुमार शुक्ल ने शॉल व पुष्पगुच्छ देकर किया सम्मानित

    जमीन पर कब्जे के आरोप में आलोक रंजन बरुआ ने डीसी से लगाई इंसाफ की गुहार

    प्रेमनगर में 250 फीट नाली निर्माण अधूरा, 19.65 लाख की योजना में अनियमितता का आरोप

    जदयू बर्मामाइंस मंडल की नई कमेटी का विस्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.