Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश में पिछले 24 घंटों में सामने आए 41649 नए केस, 593 लोगों की मौत
    Breaking News

    देश में पिछले 24 घंटों में सामने आए 41649 नए केस, 593 लोगों की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 31, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Coronavirus on scientific background
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देश में जानलेवा कोरोना वायरस की दूसरी लहर बरकरार है. पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 41 हजार 649 नए मामले सामने आए हैं. वहीं 593 लोगों की मौत हो गई. देश में अब तक इस जानलेवा बीमारी से 4 लाख 23 हजार 810 लोगों की मौत हो चुकी है. जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना से 37 हजार 291 लोग ठीक हुए हैं, जिसके बाद ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 7 लाख 81 हजार 263 हो गई हैं. वहीं अब देश में एक्टिव केस घटकर 4 लाख 8 हजार 920 हो गए हैं. यानि अब देश में इतने लोगों का इलाज चल रहा है. देश में अब तक कोरोना के 3 करोड़ 16 लाख 13 हजार 993 मामले सामने आ चुके हैं.
    देश में अब तक टीके की 46 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है. शाम सात बजे की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को टीके की 44,38,901 खुराक दी गई. मंत्रालय ने कहा कि 18-44 आयु वर्ग के लोगों में कल 20,96,446 लोगों को टीके की पहली खुराक दी गई जबकि 3,41,500 लोगों ने दूसरी खुराक ली. टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरुआत से लेकर अब तक, सभी राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों में 18-44 आयु वर्ग के कुल 15,17,27,430 लोगों को टीके की पहली खुराक दी गई है और 80,31,011 लोगों को दूसरी खुराक दी गई है.सरकार ने बताया है कि देश में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष वैक्सीनेशन सत्र में अब तक 2.27 लाख से ज्यादा गर्भवती महिलाओं को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज़ दी गई है. तमिलनाडु में सबसे ज्यादा 78 हजार 838 गर्भवती महिलाओं को वैक्सीन की डोज़ लगाई गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजम्मू कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने ढेर किए दो आतंकी, सर्च ऑपरेशन जारी
    Next Article मरीजों के साथ लापरवाही करने वाले एंबुलेंस संचालकों पर होगी कठोर कार्रवाई: सीएम योगी

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.