Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्र संवाद नजरिया : भाजपा जमशेदपुर के तत्वावधान में आयोजित जिला कार्यसमिति की बैठक में हुई घटना शर्मनाक, कांग्रेस की कार्य संस्कृति की ओर बढ़ती भाजपा जमशेदपुर
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति राष्ट्रीय संवाद विशेष

    राष्ट्र संवाद नजरिया : भाजपा जमशेदपुर के तत्वावधान में आयोजित जिला कार्यसमिति की बैठक में हुई घटना शर्मनाक, कांग्रेस की कार्य संस्कृति की ओर बढ़ती भाजपा जमशेदपुर

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 19, 2021No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद नजरिया : भाजपा जमशेदपुर के तत्वावधान में आयोजित जिला कार्यसमिति की बैठक में हुई घटना शर्मनाक, कांग्रेस की कार्य संस्कृति की ओर बढ़ती भाजपा
    जमशेदपुर

    देवानंद सिंह

    भाजपा जिला अध्यक्ष गुजंन यादव और भाजपा जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमित अग्रवाल के खिलाफ मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं के बीच रोष सोमवार को उस वक्त खुलकर सामने आ गया, जब सोनारी मंडल में भाजपा कार्यसमिति की बैठक की चल रही थी। इन दोनों के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले मंडल अध्यक्षों की संख्या 14 से बढ़कर 18 हो गई है। इस विरोध के खुलकर सामने आने से न केवल बैठक में अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई, बल्कि संगठन में चल रहा विवाद भी बढ़ता हुआ नजर आया, जिससे आने वाले दिनों में और भी स्थिति खराब होने के संकेत मिलते हैं। यह स्थिति तब देखने को मिली, जब बैठक में स्वयं प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणेश मिश्रा मौजूद थे।
    दरअसल, गुजंन यादव और अमित अग्रवाल के तानाशाही व मनमानीपूर्ण रवैए के खिलाफ कुछ दिनों से विरोध की आवाज उठ रही थी। इनके खिलाफ मंडल अध्यक्ष एकजुट हो रहे थे। वो इसीलिए एकजुट हो रहे थे, क्योंकि ये दोनों मंडल अध्यक्षों को कोई भी तरजीह नहीं देते हैं। लिहाजा, गत दिनों 14 मंडल अध्यक्षों ने मिलकर इन दोनों के खिलाफ प्रदेश भाजपा कार्यालय में शिकायत की थी। यह विरोध खुलकर सामने न आए, इसीलिए इस विवाद को मैनेज करने के लिए भाजपा उपाध्यक्ष बबुआ सिंह को लगाया गया। वह इस विवाद को सुलझाने के प्रयास कर रहे थे, जिसमें काफी हद तक वह सफल भी हो जाते, लेकिन सोमवार को सोनारी में हुई कार्यसमिति की बैठक में जिस तरह वहां के मंडल अध्यक्ष को नजरअंदाज किया, उससे विवाद हल होने की संभावना बिल्कुल ही शून्य हो गई। मजे की बात यह रही है कि यहां के मंडल अध्यक्ष को धन्यवाद ज्ञापन पढ़ने के लिए भी नहीं बुलाया गया, जिससे मंडल अध्यक्षों का गुस्सा फुट पड़ा और उन्होंने खुलकर गुंजन यादव और अमित अग्रवाल का विरोध करना शुरू कर दिया। प्रदेश कार्यालय में जहां 14 मंडल अध्यक्षों नेशिकायत की थी, वहीं इस बैठक में यह संख्या बढ़कर 18 हो गई। मंडल अध्यक्षों का कहना था कि वे इन दोनों की तानाााही और मनमानीपूर्ण रवैए को बर्दास्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह इनके द्बारा मंडल अध्यक्षों को तरजीह नहीं दी जाती, वह बहुत अपमानजनक है।
    हालांकि, इस बैठक के दौरान प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू ने कहा कि भाजपा में मंडल अध्यक्ष जमीन पर जुड़कर काम करता है और पार्टी के सिद्घांतों को जन-जन तक पहुंचाता है, इसीलिए उन्हें किसी भी हाल में नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर, किसी भी मंडल में कोई भी कार्यक्रम होगा तो उसके मंडल अध्यक्ष की अनुमति लेना जरूरी होगा। पर यह देखने वाली बात होगी कि इसका गुजंन यादव और अमित अग्रवाल पर कितना असर पड़ता है। भाजपा संगठन में जो स्थितियां दिख रही हैं, उसमें नहीं लगता है कि बहुत ज्यादा परिवर्तन देखने को मिलेगा। भाजपा यहां एक तरह स्वयं को विपक्ष मानती है, लेकिन वह ईमानदारी से विपक्ष की भूमिका निभा रही है, ऐसा कहीं भी नहीं दिखता है। टाटा नगर की संस्कृति मजदूरों वाले शहर की है। रघुवर दास ने मजदूरों के मुद्दों को लेकर यहां राजनीति की, लेकिन वर्तमान में स्थिति इसके उलट लग रही है, क्योंकि जिला स्तर पर सरकार के खिलाफ मुखरता के साथ कोई भी बात नहीं रखी जा रही है, जिससे मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं में लगातार रोष बढ़ रहा है। जहां तक गुंजन यादव का सवाल है, वह केवल मंडल अध्यक्षों को दरकिनार करने के लिए ही प्रसिद्घ नहीं हैं, बल्कि वह जिस सरकारी पृष्ठभूमि वाले परिवार से आते हैं, उन पर व्यापक जमीन की खरीद-फरोख्त करने का आरोप भी है, इसीलिए वह सरकार के खिलाफ मुखर नहीं हो पाते हैं। अगर, मुखर हो भी गए तो विधायक सरयू राय का डर उन्हें सताएगा। कुल मिलाकर, जिस तरह भाजपा के अंदर यह विवाद सामने आया है, वह भविष्य के लिए बिल्कुल भी अच्छा संकेत नहीं है और यह घटना यह दर्शाता है कि भाजपा भी कांग्रेस की कार्य संस्कृति की राह पर ही चल रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेंद्र सरकार के झूठे वादों पर डॉक्टर अजय ने कहा “अबकी बार,बस कर यार”
    Next Article सभी निवर्तमान मुखिया की वित्तीय शक्तियां खत्म, मनरेगा का पावर अब बीडीओ के हाथ में

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.