झारखंड के लोकायुक्त डी.एन.उपाध्याय जी के निधन पर भरत सिंह ने दी शोक संवेदनाएं
जमशेदपुर 29 जून – भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह समाजसेवी श्री भरत सिंह ने जमशेदपुर के अधिवक्ता रहे झारखंड के लोकायुक्त डी.एन.उपाध्याय जी के निधन पर शोक संवेदनाएं देते हुए एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि स्वर्गीय डी.एन.उपाध्याय जी हमारे शहर के एक नेक व सरल स्वभाव के व्यक्ति थे उनके निधन की खबर से हम सभी बेहद दुखी हैं! ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें तथा उनके परिवार को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें! हम सभी की संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं!

