Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बुजुर्ग से मारपीटः सपा नेता उम्मेद पहलवान की मुश्किल और बढ़ी, लगा रासुका
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    बुजुर्ग से मारपीटः सपा नेता उम्मेद पहलवान की मुश्किल और बढ़ी, लगा रासुका

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 30, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गाजियाबाद. लोनी में रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद में बुजुर्ग अब्दुल से मारपीट को सांप्रदा‌यिक रंग देने के आरोपित सपा नेता उम्मेद पहलवान की मुश्किलें बढ़ गई हैं. पुलिस ने अब उम्मेद पर रासुका लगा दिया है और अब उसे लंबा समय जेल में बिताना होगा. जानकारी के अनुसार रासुका की कार्रवाई के बाद उम्मेद को एक साल तक जमानत मिलना मुश्किल है.गौरतलब है कि उम्मेद ने फेसबुक लाइव के जरिए लोगों को भड़काने और मारपीट की वारदात को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की थी. पुलिस ने मीडियो रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया से मिली जानकारी के आधार पर ही रासुका लगाने की कार्रवाई एक दिन पहले कर ली थी.
    गाजियाबाद पुलिस ने उम्मेद को दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल के पास से 19 जून को गिरफ्तार किया था. उस पर आरोप है कि उसने मारपीट के वीडियो से छेड़छाड़ कर सांप्रदायिक माहौल खराब करने की कोशिश की और वीडियो को वायरल किया. साथ ही पीड़ित अब्दुल को अपने साथ लेकर फेसबुक लाइव कर हिंसा भड़काने की साजिश रची. वहीं पुलिस के मामला दर्ज करने के बाद उसने अब्दुल और उसके बेटे को भी बंधक बना लिया था. पहलवान अभी डासना जेल में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में है. पुलिस के अनुसार उम्‍मेद पर पहले भी पांच से छह मामले दर्ज है और अब उसके खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई कर दी गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleघोड़े में मिला खतरनाक वायरस का संक्रमण, जहर देकर मारा
    Next Article मध्य प्रदेश: डेढ़ महीने से लापता एक ही परिवार के 5 लोगों के कंकाल बरामद

    Related Posts

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    August 9, 2026

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    August 9, 2026

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.