Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केरल से पंजाब तक आधा दर्जन राज्यों में अपने ही बने कांग्रेस का सिरदर्द
    Breaking News Headlines राजनीति संवाद विशेष

    केरल से पंजाब तक आधा दर्जन राज्यों में अपने ही बने कांग्रेस का सिरदर्द

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 23, 2021No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पंजाब में जारी कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू की कलह अब कांग्रेस आलाकमान तक पहुंच चुकी है। कैप्टन खुद दिल्ली में हैं । हालांकि, सिर्फ पंजाब ही अकेला ऐसा राज्य नहीं है जहां कांग्रेस में इतनी सिर-फुटव्वल हो रही है। ऐसे लगभदग आधा दर्जन राज्य हो गए हैं जहां कांग्रेस अपनी अंदरूनी उठापटक में ही उलझकर रह गई है।

    बीते दिनों राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी दिल्ली आए थे और कर्नाटक चीफ डीके शिवकुमार भी। पायलट जहां अशोक गहलोत के साथ काम करने को राजी नहीं हैं तो वहीं डीके शिवकुमार भी अपने सहयोगी के सिद्धारमैया के समर्थकों से खासा नाराज हैं। पार्टी राज्य इकाई में साइडलाइन होने से नाखुश केरल के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रमेश चेनीताला भी बीते हफ्ते राहुल गांधी से मिलकर गए हैं। वहीं, झारखंड में कांग्रेस की महत्वपूर्ण सहयोगी जेएमएम के नेता और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी गांधी परिवार से न मिल पाने के बाद रांची लौट गए हैं। असम में भी कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि अभी और कई विधायक कांग्रेस का दामन छोड़ बीजेपी में जा सकते हैं।
    पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पार्टी आलाकमान को यह साफ बता दिया है कि वह असंतुष्ट नवजोत सिंह को कोई अहम पद नहीं देंगे। पंजाब को लेकर बनी तीन सदस्यीय समिति के सामने भी अमरिंदर सिंह यह स्पष्ट कर चुक हैं कि वह सिद्धू को न तो डिप्टी सीएम बनाएंगे और न ही प्रदेश अध्यक्ष। माना जा रहा है कि गांधी परिवार सिद्धू के पक्ष में है। हालांकि, कैप्टन भी अपनी बात पर अड़े हैं। कैप्टन एक बार फिर आज दिल्ली में तीन सदस्यों वाली कमेटी से मुलाकात करेंगे।

    राजस्थान कांग्रेस की कलह पिछले साल से ही सबके सामने है, जब पार्टी आलाकमान को खुद हस्तक्षेप कर सचिन पायलट और अशोक गहलोत को मनाना पड़ा था। अशोक गहलोत और सचिन पायल के बीच विवाद एक बार फिर से गहरा गया है। दरअसल, सीएम गहलोत पायलट खेमे के विधायकों को कैबिनेट में जगह नहीं दे रहे हैं। इससे नाखुश पायलट बीते 15 दिनों में दो बार दिल्ली का दौरा कर चुके हैं। हालांकि, गांधी परिवार से उनकी मुलाकात अब तक नहीं हो सकी है।

    केरल में भी जारी है आंतरिक कलह

    2 मई को प्रदेश में आए चुनाव नतीजों में पार्टी की हार के बाद कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष ए. रामचंद्रन को पद से हटा दिया था। इसके अलावा विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला को भी हटाया गया। चेन्नीथला कैंप के नेताओं का कहना है कि भले ही उन्हें पद से हटाया गया, लेकिन विदाई सम्मानजनक नहीं रही। चेन्नीथला ने पिछले शुक्रवार को ही राहुल गांधी से मुलाकात की है। इसके अलावा उन्होंने अपनी नाखुशी जाहिर करने के लिए कांग्रेस चीफ सोनिया गांधी को भी चिट्ठी लिखी।

    असम में मची भगदड़

    विधानसभा चुनावों में निराशाजनकर प्रदर्शन के बाद असम में भी पार्टी को अपने ही लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ रही है। असम में कांग्रेस के चार बार के विधायक रुपज्योति कुर्मी ने पार्टी से इस्तीफा देकर बीजेपी जॉइन कर ली। उन्होंने आरोप लगाया था कि कांग्रेस नेतृत्व जमीनी नेताओं की बजाय दिल्ली में बैठे नेताओं की सुन रहा है। ऐसी भी रिपोर्ट्स हैं जिनमें दावा किया जा रहा है कि रुपज्योति के अलावा कई और कांग्रेसी विधायक बीजेपी में जा सकते हैं।

    झारखंड में भी बढ़ रही है मुसीबत

    झारखंड में कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के गठबंधन में भी सब ठीक नहीं है। जेएमएम नेता और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली में पांच दिनों तक रहने के बाद वापस रांची पहुंच गए हैं। एक तरफ कांग्रेस का कहना है कि सोरेन निजी दौरे पर दिल्ली आए थे तो वहीं रांची की रिपोर्ट्स में यह कहा जा रहा है कि राज्य में अहम फैसले लेने में कांग्रेस की अनदेखी किए जाने को लेकर पार्टी हाई कमान सोरेन से नाखुश है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाड़ी पहनकर वेट लिफ्टिंग और पुश-अप्स, वायरल हो रहा कसरत का यह अनोखा अंदाज
    Next Article दिल्ली की तोमर कॉलोनी, यहां लोग घरों में नहीं बल्कि बेसमेंट में रहते हैं

    Related Posts

    हजरत मुहम्मद पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में जुगसलाई थाने में शिकायत, एफआईआर की मांग

    June 28, 2026

    बेंगलुरु में इंटक की 316वीं वर्किंग कमिटी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष व महामंत्री

    June 28, 2026

    बिष्टुपुर के डबल डाउन क्लब में बवाल: युवतियों से कथित छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट, युवक को चाकू मारा

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    हजरत मुहम्मद पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में जुगसलाई थाने में शिकायत, एफआईआर की मांग

    बेंगलुरु में इंटक की 316वीं वर्किंग कमिटी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष व महामंत्री

    बिष्टुपुर के डबल डाउन क्लब में बवाल: युवतियों से कथित छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट, युवक को चाकू मारा

    बिष्टुपुर के डबल डाउन क्लब में बवाल: युवतियों से कथित छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट, युवक को चाकू मारा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डबल डाउन (डीडी) क्लब में शनिवार देर रात युवतियों से कथित छेड़खानी का विरोध करने पर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद के दौरान एक युवक के पेट में चाकू मार दिया गया, जबकि दूसरा युवक भी मारपीट में घायल हो गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान आदित्यपुर निवासी हिमांशु सिंह और प्रत्युष सिंह के रूप में हुई है। घटना शनिवार रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, युवकों और युवतियों का एक समूह डबल डाउन क्लब में पार्टी कर रहा था। इसी दौरान डांस फ्लोर पर मौजूद दूसरे गुट के कुछ युवकों ने कथित रूप से युवतियों पर अभद्र टिप्पणी की और छेड़खानी शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। स्थिति बिगड़ने पर क्लब के बाउंसरों ने दोनों पक्षों को क्लब से बाहर निकाल दिया। लेकिन बाहर भी विवाद शांत नहीं हुआ और दोनों गुटों के बीच फिर से मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान एक युवक ने चाकू निकालकर दूसरे पक्ष के युवक के पेट पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल टीएमएच भेजा। पुलिस ने मारपीट में शामिल एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है तथा पुलिस विवाद के वास्तविक कारणों और घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। *बॉक्स* टीएमएच पहुंचकर विकास सिंह ने चाकूबाजी में घायल युवकों का जाना हाल, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार एवं पब में बीती रात हुई चाकूबाजी की घटना के बाद सामाजिक कार्यकर्ता विकास सिंह रविवार को टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचे और इलाजरत घायल युवकों का हालचाल जाना। इस दौरान विकास सिंह ने बताया कि चाकूबाजी में घायल हिमांशु सिंह की स्थिति अभी भी काफी नाजुक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि हिमांशु उनके गुरुद्वारा रोड मोहल्ले का दामाद है। वहीं, घटना में घायल दूसरे युवक के बारे में उन्होंने बताया कि वह समाजसेवी चंदन सिंह के भतीजे हैं और उनकी स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। विकास सिंह ने घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि शहर के बार एवं पब में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। गौरतलब है कि शनिवार देर रात बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार एवं पब में दो गुटों के बीच विवाद के दौरान चाकूबाजी हुई थी, जिसमें दो युवक घायल हो गए थे। मामले की जांच बिष्टुपुर थाना पुलिस कर रही है।

    बिरसानगर में तेज रफ्तार 407 का कहर: चार बाइक, बलेनो कार और बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त, चालक फरार

    करोड़ो की लागत से पोटका में बनेगा लाइन हब, पोटका से ले कर डुमरिया तक मिलेगी जीरो कट बिजली

    जमशेदपुर: श्री श्री सिद्धेश्वरी श्मशान काली मंदिर में कामाख्या योनि स्वरूपा मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

    सलगझरी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, फांसी लगाकर आत्महत्या की आशंका; मायके पक्ष ने निष्पक्ष जांच की मांग

    ब्रेन मलेरिया पीड़ित मरीजों से मिले उपायुक्त, कहा- सभी की स्थिति स्थिर, बेहतर इलाज सुनिश्चित करें अस्पताल

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर विशाल रक्तदान महाशिविर, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.