Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आज का दिनः गुरुवार10 जून 2021, नारी शक्ति का प्रतीक है वट सावित्री व्रत!
    Headlines धर्म

    आज का दिनः गुरुवार10 जून 2021, नारी शक्ति का प्रतीक है वट सावित्री व्रत!

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 10, 2021No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी

    * नारी शक्ति का प्रतीक है वट सावित्री व्रत!

    * वट सावित्री व्रत ऐसा व्रत है जिसमें हिंदू सुहागन अपने पति की लंबी उम्र और संतान प्राप्ति की कामना करती हैं.

    * भारत में यह व्रत बेहद लोकप्रिय है लेकिन इसकी तिथि की मान्यताएं भिन्न-भिन्न हैं. कहीं यह व्रत ज्येष्ठ माह की अमावस्या को तो कहीं इसी मास की पूर्णिमा को किया जाता है.
    * सामान्यत: वट सावित्री पूर्णिमा व्रत दक्षिण भारत में तो वट सावित्री अमावस्या व्रत उत्तर भारत में विशेष रूप से किया जाता है.

    * इसकी कथा पतिव्रता पत्नी की घातचक्र को बदलने की ताकत को प्रदर्शित करती है तो विकट परिस्थिति की चतुराई से सामना करने का विश्वास भी पैदा करती है.

    * यह व्रत हर हाल में अपने जीवनसाथी का साथ देने का संदेश देता है.

    * धर्मधारणा है कि… सौभाग्यवती स्त्रियां अपने पति की लंबी आयु एवं संतान सुख प्राप्ति के लिए यह व्रत रखती हैं.

    – आज का राशिफल –

    मेष राशि:- आज विचारों को गतिशीलता से दुविधा का अहसास हो सकता है. कोई एक निर्णय पर नहीं आ सकेंगे. आज का दिन आपके लिए नौकरी और धंधे के क्षेत्र में चुनौतीपूर्ण हो सकता है. नए काम शुरू करने की प्रेरणा मिलेगी और कार्य आरंभ भी कर सकेंगे. लेखन कार्य के लिए अच्छा दिन है.

    वृष राशि:- आज का दिन मध्यम फलदायी होगा. आज आपका दुविधापूर्ण व्यवहार आपको मुश्किल में डाल सकता है. स्नेहीजनों के साथ मतभेद की आशंका है. अनेक प्रकार की चिंता आपको परेशान कर सकती हैं. लेखक, कारीगर और कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा. आप अपनी मधुरवाणी से किसी को मना सकेंगे.

    मिथुन राशि:- तन मन की ताजगी के साथ आज की शुरुआत होगी. दोस्तों और परिवार के साथ मनपसंद खाना खाने का अवसर मिल सकता है. अच्छे कपड़े पहनकर बाहर जाने का प्रसंग खड़ा होगा. आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं. मन में किसी भी प्रकार की नकारात्मक भावना को प्रवेश न करने दें.

    कर्क राशि:- आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा. आज ज्यादा खर्च का दिन है. परिवार का वातावरण ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा. मतभेद के प्रसंग खडे़ हो सकते हैं. मन में अनेक प्रकार की अनिश्चितता के कारण मानसिक बेचैनी हो सकती है. बोलने पर संयम रखें. किसी के साथ वाद-विवाद या झगडे़ से मामला खराब हो सकता है.

    सिंह राशि:- आज का दिन आलस्य तथा थकान में बीत सकता है. क्रोध और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकती है. विचारों में आपका मन अटका हुआ रहेगा. मित्र वर्ग और विशेषकर स्त्री मित्रों की तरफ से आपको लाभ मिलेगा. व्यापार में लाभ होगा. महत्वपूर्ण निर्णय आज लेने से टालें. अच्छा भोजन प्राप्त होगा.

    कन्या राशि:- व्यापारी वर्ग और नौकरीपेशा दोनों के लिए आज का दिन लाभदायी निकलेगा,. उच्च अधिकारियों की कृपा दृष्टि से प्रमोशन की संभावना दिखाई देगी. व्यापार में लाभ की संभावनाएं हैं. पिता की तरफ से लाभ मिलने का संकेत है. आज किए गए हर कार्य में सफलता मिलेगी. घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा. मायके से लाभ हो सकता है व अच्छे समाचार मिल सकते हैं.

    तुला राशि:- आज नौकरी में उच्च वर्ग के अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है. व्यवसाय में परेशानी हो सकती है. संतान के भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है. दूर के प्रवास का आयोजन होगा. धार्मिक यात्रा का भी योग है. लेखन, साहित्य सर्जन कर सकेंगे. प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालें.

    वृश्चिक राशि:- अनैतिक कार्यों से दूर रहें. नए संबंध बनाने से पहले सोचें. धन खर्च ज्यादा होने से आर्थिक परेशानी का अनुभव कर सकते हैं. आपका काम समय से पूरा नहीं होगा. खाने-पीने में ध्यान रखें. योग व ध्यान और आध्यात्मिकता द्वारा मन को शांति मिलेगी. घर का माहौल खराब न हो, इसका ध्यान रखें.

    धनु राशि:- आज बौद्धिक तार्किक विचार विनिमय के लिए समय बहुत अच्छा है. समाज में सम्मान मिलेगा. मित्रों के साथ मुलाकात होगी. उनके साथ घूमना फिरना होगा. अच्छे भोजन और सुंदर परिधान से आपका मन खुश रहेगा. शरीर का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. विपरीत लिंग के व्यक्तियों का साथ अच्छा लगेगा.

    मकर राशि:- आज आपको व्यापार धंधे में सफलता मिलेगी, परंतु कानून में न फंसें, उसका ध्यान रखें. व्यापार धंधे के लिए भावी योजना सफलतापूर्वक संपन्न होंगी. देश-विदेश में व्यवसाय करने वालों को फायदा होगा. घर में परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा. धन लाभ का योग है. कार्य में यश मिलेगा.

    कुंभ राशि:- आज आप बौद्धिक शक्ति से लेखनकार्य और सृजन कार्य अच्छी तरह से पूरे कर सकेंगे. आपके विचार किसी एक बात पर स्थिर नहीं रहेंगे और उसमें लगातार परिवर्तन होता रहेगा. स्त्री वर्ग अपनी वाणी पर काबू रखें. यात्रा प्रवास हो सके तो न करें. आकस्मिक खर्च की तैयारी रखनी पड़ सकती है.

    मीन राशि:- आज मकान, वाहन, वगैरह के दस्तावेजों को अत्यंत संभालकर रखना होगा. परिवार का माहौल बिगड़े न, इसके लिए वाद-विवाद टालें. माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. धन की हानि हो सकती है. महिलाओं साथ व्यवहार में सावधानी रखें. ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा. प्रवास टालें. पानी से बचकर रहें. ज्यादा भावुकता से बचकर रहें.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपंजाब पुलिस ने कोलकाता में 2 गैंगस्टर को गोली से उड़ाया, पुलिसवालों की हत्या के केस में थी तलाश
    Next Article पानीपत से आज दिल्ली कूच करेंगे 25 हजार किसान, घोड़ों पर निकलेगा निहंगों का जत्था

    Related Posts

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    June 26, 2026

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    June 26, 2026

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    टाटा-रांची एलिवेटेड कॉरिडोर को फिर झटका, वन भूमि डायवर्जन के लिए NOC पर सरकार ने लगाई रोक!

    यौम-ए-आशूरा पर विभिन्न अखाड़ा समितियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता

    एसआईआर में फर्जी दस्तावेज बनवाने पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त राजीव रंजन

    अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: ‘वायरल बॉय धूम’ पिंटू प्रसाद बने नशा मुक्ति अभियान का चेहरा

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.