Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बंगाल गवर्नर पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा का बड़ा आरोप, बोलीं- अपने परिवार वालों को राजभवन में अपॉइंट किया
    Breaking News Headlines राजनीति

    बंगाल गवर्नर पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा का बड़ा आरोप, बोलीं- अपने परिवार वालों को राजभवन में अपॉइंट किया

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 7, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोलकाता. तृणमूल सरकार और बंगाल के गवर्नर के बीच टकराव कम होता नहीं दिख रहा है. तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा ने रविवार को राज्यपाल जगदीप धनखड़ को अंकलजी कहा. उन्होंने कहा कि धनखड़ ने अपने परिवार के लोगों और दूसरे करीबियों को राजभवन में अपॉइंट किया. उन्हें ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) बनाया.

    महुआ ने ट्विटर पर धनखड़ के ओएसडी की लिस्ट डाली

    महुआ ने ट्विटर पर कुछ नामों का भी जिक्र किया है. उन्होंने लिखा- अभ्युदय सिंह शेखावत, अखिल चौधरी, रुचि दुबे, प्रशांत दीक्षित, कौस्तव एस वालीकर और किशन धनखड़ को राजभवन में ह्रस्ष्ठ अपॉइंट किया गया है. शेखावत धनखड़ के साले के बेटे हैं. रुचि दुबे और प्रशांत दीक्षित उनके पूर्व ओएसडी मेजर गौरांग दीक्षित की पत्नी और भाई हैं. वालीकर धनखड़ के मौजूदा ओएसडी जनार्दन राव के साले हैं और किशन धनखड़ खुद जगदीप धनखड़ के करीबी रिश्तेदार हैं.

    धनखड़ अपना पूरा गांव राजभवन ले आए हैं- महुआ

    जब महुआ से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- हमारे पास लोकतांत्रिक अधिकार हैं कि हम राज्यपाल से सवाल कर सकें. वे लगातार राज्य सरकार से सवाल पूछते रहते हैं. मैं उनसे अपील करती हूं कि खुद अपना चेहरा आईने में देखें. वो अपने पूरे गांव और खानदान को राजभवन ले आए हैं.

    ममता से टकराव जारी

    राज्यपाल धनखड़ का मुख्यमंत्री ममता से लगातार टकराव बना हुआ है. चुनावी नतीजों के बाद राज्य में हुई हिंसा पर धनखड़ ने नाराजगी जाहिर की. ममता के शपथ ग्रहण समारोह में ही उन्होंने कहा था कि सीएम हालात सुधारने के लिए जल्द कदम उठाएं.

    इसके बाद मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने फिर यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि हिंसा खत्म करने को लेकर राज्य सरकार में कोई जिम्मेदारी नहीं दिखी. हालात बताते हैं कि सरकार भी यही चाहती थी. बंगाल में संविधान खत्म हो गया है. इसके बाद हाल में पीएम मोदी की बैठक में शामिल न होने पर दिए ममता के जवाब को धनखड़ ने झूठा बताया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस बोले- अजीत पवार के साथ सरकार बनाना मेरी भूल थी, समर्थकों के बीच छवि हुई खराब
    Next Article शुभेंदु अधिकारी पर चोरी की एफआईआर दर्ज, कैलाश विजयवर्गीय बोले- विपक्ष को नष्ट करना चाहती हैं ममता

    Related Posts

    भारतीय दर्शकों के लिए बिल्कुल अनूठा अनुभव है रामायण: हेमा मालिनी

    November 11, 2026

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात को 2028 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य तय किया

    November 11, 2026

    शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,328 अंक उछला; निवेशकों की संपत्ति 6 लाख करोड़ बढ़ी

    November 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भारतीय दर्शकों के लिए बिल्कुल अनूठा अनुभव है रामायण: हेमा मालिनी

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात को 2028 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य तय किया

    शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,328 अंक उछला; निवेशकों की संपत्ति 6 लाख करोड़ बढ़ी

    विरासत में मिली संपत्ति से बेटे को बेदखल कर सकता है पिता, सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कानूनी अधिकार

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    निशा भगत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच के आदेश, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा फैसला

    *काण्ड्रा-चौका मार्ग पर बालू लदा टीपर पलटा, चालक जख्मी

    जिला पदाधिकारी ने मंझौल अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.