Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधायक सरयू राय के मार्गदर्शन में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न
    Breaking News Headlines झारखंड धर्म राजनीति

    विधायक सरयू राय के मार्गदर्शन में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 5, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विधायक सरयू राय के मार्गदर्शन में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

    विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनतंत्र मोर्चा ,जमशेदपुर महानगर के तत्वाधान में पर्यावरणविद् एवं जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के मार्गदर्शन में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। विगत 28 मई, 2021 को विधायक सरयू राय द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से जमशेदपुर के लोगों से अपील की गयी थी कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी व्यक्तिगत वृक्षारोपण करें। उन्होंने अधिकतम 5 और न्यूनतम 1 वृक्ष लगाने का लोगों से आग्रह किया था और साथ ही पौधे को बचाने की भी अपील उन्होनंे की थी। जो स्वयं पौधे की व्यवस्था नहीं कर सकते थे उन्हें पौधा उपलब्ध कराने की जिम्मेवारी भी श्री राय ने ली थी। इसके लिए उनके पोर्टल पर आॅनलाइन फलदार या छायादार वृक्ष का आवेदन आमंत्रित किया गया था। इस क्रम में राज्य भर से करीब 500 आॅनलाइन आवेदन 4 जून तक प्राप्त हुए थे। प्राप्त आवेदन के अनुसार जमशेदपुर में संपर्क कर पौधा लोगों को एक दिन पूर्व ही उपलब्ध करा दिया गया था।

    व्यक्तिगत वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ श्री राय द्वारा साकची, बाराद्वारी स्थित पीपुल्स एकेडमी उच्च विद्यालय से किया गया। इसके बाद बारीडीह स्थित कार्यालय, ट्रांसपोर्ट मैदान एग्रिको, बर्मामाइंस स्थित इंद्रानगर बस्ती, बिरसानगर ज्ञानदीप सड़क के बगल में, 10 नंबर बस्ती स्थित टिनप्लेट रीमेडिशन सेंटर तथा गोलमुरी स्थित आकाशदीप प्लाजा के बगल में एवं भाजमो के पदाधिकारियों अन्य क्षेत्र मे वृक्षारोपण किया गया। काविड 19 के मद्देनजर लोगों को आॅक्सिजन और उसकी कीमत का भलीभांति बोध हो चुका है। जिससे लोगों में भी काफी उत्साह देखने को मिला। इस व्यक्तिगत वृक्षारोण अभियान में श्री राय के साथ झारखंड के अन्य जिलों से भी लोग जुड़े थे जिसकी तसवीर उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल पर रीट्वीट कर साझा की है। पोधा रोपण के अवसर पर विधायक सरयू राय ने कहा कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे प्रतिष्ठानों को पर्यावरण के प्रति भी सचेत रहना चाहिए। भारतीय जनतंत्र मोर्चा जमशेदपुर महानगर के सभी मंडल में कार्यकार्ताओं ने अपने अपने घरों व नजदीक किसी स्थल पर वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण के प्रति लोगों की उत्साह को विधायू सरयू राय ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सकारात्मक कदम बताया तथा इसके लिए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। विधायक सरयू राय ने आहवान किया कि जुलाई महीने में वन महोत्सव के उपलक्ष्य में वृहद वृक्षारोपण किया जाएगा।

    वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, बिरसानगर में रामनारायण शर्मा, चंद्रशेखर राव, बारीडीह में अजय सिन्हा, धर्मेंद्र प्रसाद, टेल्को में हरेराम सिंह, विकाश गुप्ता, महेश तिवारी, अभय सिंह, इंद्रजीत सिंह, सीतारामडेरा में मनोज सिंह उज्जैन, सुधीर सिंह, मंजू सिंह, गोलमुरी में राजेश कुमार झा, अजीत सिंह, कैलाश झा, आसीम पाठक,साकची मे मनोज सिंह उज्जैन, राजेश प्रसाद, बरून सिंह,जोगिंदर सिंह जोगी, राकेश मंडल लक्ष्मीनगर में काशीनाथ प्रधान, प्रकाश कोया, बिनोद राय, अमरेश सिंह, संजीव कामथ, बर्मामाइंस में दुर्गा राव, नागेन्द्र सिंह, कमल किशोर उलीडिह में बंदना नमाता, आकाश साह, प्रवीण सिंह सुनीता सिंह,मानगो आजादनगर में कुलविंदर सिंह पन्नू,मुश्ताक अहमद, कदमा में मुकुल मिश्रा, सोनारी में भागवत मुखर्जी, चुन्नू भूमिज के द्वारा पौधारोपण में उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता  के निर्देश पर मानगो में किए जाने वाले विकास कार्यों की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न
    Next Article पर्यावरण संतुलन में जन भागीदारी महत्वपूर्ण, राज्य में हरियाली बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री

    Related Posts

    आज़ादी के बाद पहली बार डुमरिया को मिलने जा रहा अपना 30 बेड का अस्पताल, 18 अगस्त को उद्घाटन करेंगे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी

    August 12, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से मिले विधायक संजीव सरदार, पोटका विधानसभा में स्वास्थ्य सुविधाओं के उद्घाटन का दिया निमंत्रण

    August 12, 2026

    सरायकेला-राजनगर मुख्य सड़क पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक में घुसा तेज रफ्तार हाईवा; चालक गंभीर

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आज़ादी के बाद पहली बार डुमरिया को मिलने जा रहा अपना 30 बेड का अस्पताल, 18 अगस्त को उद्घाटन करेंगे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से मिले विधायक संजीव सरदार, पोटका विधानसभा में स्वास्थ्य सुविधाओं के उद्घाटन का दिया निमंत्रण

    सरायकेला-राजनगर मुख्य सड़क पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक में घुसा तेज रफ्तार हाईवा; चालक गंभीर

    टाटा संस में नेतृत्व परिवर्तन की दस्तक

    संसद में हंगामा: सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों से सवाल, जनता के पैसे का हिसाब कौन देगा?

    अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 2026: युवा शक्ति को मिले दिशा, सपनों को मिले उड़ान

    *शांति का ट्वीट, लाठी का शासन!*

    संसद की कार्यवाही बाधित: जनता के पैसे का हिसाब कौन देगा?

    हेमंत सोरेन के ट्वीट और लाठीचार्ज के बीच झारखंड के छात्रों का दर्द

    अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 2026: युवा शक्ति को दिशा, सपनों को उड़ान – ललित गर्ग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.