Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाराष्ट्र के ठाणे में रिहायशी इमारत की छत गिरने से 7 लोगों की मौत, बचाव कार्य जारी
    Breaking News Headlines

    महाराष्ट्र के ठाणे में रिहायशी इमारत की छत गिरने से 7 लोगों की मौत, बचाव कार्य जारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 29, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उल्हासनगर. मुंबई के ठाणे में शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया. उल्हासनगर जिले में एक रिहायशी इमारत की छत गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई. जबकि कई और लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक साई सिद्धी बिल्डिंग में पांचवीं मंजिल से स्लैब सीधा ग्राउंड फ्लोर पर आ गिरा. हादसे को लेकर ठाणे नगर निगम का कहना है कि मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
    ये हादसा शुक्रवार रात करीब 9 बजे हुआ. 5वीं मंजिल का स्लैब नीचे गिरा और चौथी, तीसरी, दूसरी और पहली मंजिल की छत को तोड़ते हुए नीचे आ गिरा. हादसे के वक्त पांचवीं मंजिल पर कई लोग मौजूद थे. राहत की बात ये रही कि दूसरे किसी और मंजिल पर लोग नहीं थे. अब तक 7 शवों को मलबे निकाला जा चुका है. इस बिल्डिंग को सील कर दिया गया है.

    कहा जा रहा है कि अभी 3-4 लोग और फंसे हो सकते हैं. वहीं ठाणे नगर निगम का बचाव अभियान जारी है. ठाणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के अधिकारी फायर ब्रिगेड टीम के साथ घटनास्थल पर है. ये मलबे में फंसे लोगों को निकालने में लगे हुए हैं. इस इमारत में कुल 29 फ्लैट्स हैं. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक इस बिल्डिंग में 26 परिवार रहते थे.

    हाल के दिनों में उल्हासनगर में दूसरी घटना है. इससे पहले 15 मई को भी यहां एक रिहायशी इमारत का छज्जा गिर गया था. जिससे तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी. इस घटना में 11 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइंडियन एयरफोर्स में 357 पदों पर निकली वैकेंसी, देखें डिटेल
    Next Article अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से 28 लोगों की मौत

    Related Posts

    बंगाल में पहली भाजपा सरकार: शुभेंदु अधिकारी मंत्रिमंडल | राष्ट्र संवाद

    May 10, 2026

    रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर टेगोर अकादमी स्कूल ने निकाली भव्य प्रभात फेरी

    May 9, 2026

    टाटा पावर के ठेका मजदूरों के स्थानांतरण और ओवरटाइम भुगतान मामले में DLC कार्यालय में सुनवाई

    May 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बंगाल में पहली भाजपा सरकार: शुभेंदु अधिकारी मंत्रिमंडल | राष्ट्र संवाद

    हर घर नल-जल योजना बनी मुसीबत! पाइपलाइन बिछाने के नाम पर सड़कें तबाह, दलदल में फिसल रहे ग्रामीण

    28 साल से पुनर्वास की राह देख रहे चाटीकोचा के विस्थापित, टेलिंग पॉन्ड की धूल और रेडिएशन पर बढ़ी चिंता

    दिनदहाड़े माइक्रो फाइनेंस कर्मी से डेढ़ लाख की लूट, विरोध पर अपराधियों ने की फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

    मेघाहातुबुरु में दर्दनाक घटना: ठेका मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

    क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन लिमिटेड में आरडी टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर के चार प्रशिक्षुओं का चयन

    शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में उपायुक्त सख्त, किताब वितरण में लापरवाही पर 7 बीपीओ को शो-कॉज

    सिदगोड़ा के बागुनहातु में घरेलू विवाद बना खूनी संघर्ष, पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने ब्ल्ड बैंक की पूरी टीम को किया सम्मानित।

    बढ़ती गर्मी में राहत: पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने निजी टैंकर से निःशुल्क पेयजल सेवा शुरू की

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.