Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पहलवान सुशील कुमार के बाद 4 अन्‍य आरोपी गिरफ्तार
    Breaking News Headlines अपराध

    पहलवान सुशील कुमार के बाद 4 अन्‍य आरोपी गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 26, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्‍ली. सागर हत्‍याकांड में दिल्‍ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. इस मामले में असौड़ा गैंग से जुड़े 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. रोहणी के स्‍पेशल स्‍टाफ ने कंझावला इलाके से इन्‍हें पकड़ने में सफलता पाई है. इनकी पहचान भूपेंद्र, मोहित, गुलाब और मंजीत के तौर पर की गई है. ये सभी हरियाणा के रहने वाले बताए गए हैं. पुलिस की मानें तो इनका ताल्‍लुक नीरज बवानिया से भी है. गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वे लोग घटना वाली रात 12 बजे अलग-अलग गाड़ियों से छत्रसाल स्‍टेडियम पहुंचे थे. दूसरी तरफ, दिल्‍ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सागर राणा हत्‍याकांड में पूछताछ के लिए कुख्‍यात गैंगस्‍टर लॉरेंस बिश्‍नोई, संपत नेहरा समेत अन्‍य को विभिन्‍न जेलों से पूछताछ के लिए दिल्‍ली लाया है. पुलिस इनसे युवा पहलवान की हत्‍या से जुड़े तथ्‍य को जानने की कोशिश करेगी. इस हत्‍याकांड में पहलवान सुशील कुमार को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. इससे पहले उत्तर रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार ने मंगलवार को हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए पहलवान सुशील कुमार को नौकरी से सस्पेंड करने की पुष्टि की थी. उन्होंने कहा था कि चूंकि सुशील कुमार के खिलाफ अपराध की जांच चल रही है. ऐसे में उन्हें उत्तर रेलवे की नौकरी से निलंबित किया जाता है. दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील को दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने वर्ल्ड रेसलिंग डे के मौके पर यानी 23 मई को गिरफ्तार किया था. ओलिंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार और उनके एक साथी अजय को दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल ने रविवार को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने बताया कि दोनों मुंडका इलाके से गिरफ्तार किया. अजय छत्रसाल स्टेडियम में ही स्पोर्ट्स टीचर है. पुलिस के मुताबिक, ये दोनों मुंडका के पास स्कूटी से कहीं जा रहे थे, तभी पुलिस ने खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleईंट ढोने वाली अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संगीता को बनाया जाएगा कोच
    Next Article हार से बौखलाए दबंग प्रधान प्रत्याशी ने मौजूदा प्रधान पर चढ़ाया ट्रैक्टर

    Related Posts

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    June 24, 2026

    राम मंदिर से दान गायब मामले में प्राथमिकी के बिना एसआईटी ‘बिना तीर की कमान’ है: अखिलेश

    June 24, 2026

    सब्जी विक्रेता की ईमानदारी: ढाई लाख के सोने के आभूषण लौटाकर पेश की मिसाल

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    राम मंदिर से दान गायब मामले में प्राथमिकी के बिना एसआईटी ‘बिना तीर की कमान’ है: अखिलेश

    सब्जी विक्रेता की ईमानदारी: ढाई लाख के सोने के आभूषण लौटाकर पेश की मिसाल

    जमशेदपुर औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में पेट्रोल और डीजल को लेकर एक बार फिर अफरा- तफरी का माहौल बन गया है

    शिबू सोरेन को पद्म भूषण मिलने पर झामुमो में खुशी की लहर, लड्डू बांटकर मनाया उत्सव

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    कोडरमा : बेटे के साथ घर लौट रही महिला से चेन छीनकर भागे बदमाश, 6 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार

    धनबाद मुगमा स्टेशन के पास माल गाड़ी हुई बेपटरी,बड़ा हादसा टला मुगमा स्टेशन के पास बड़ा रेल हादसा टल गया

    गिरिडीह में नशा मुक्ति रात्रि चौपाल का आयोजन, उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनभागीदारी पर दिया जोर

    रांची: शॉर्ट सर्किट से अपार्टमेंट में लगी आग, मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.