Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अल्पसंख्यक सहायता प्राप्त शिक्षकों को जिलावार आवंटन मिला
    Breaking News Headlines झारखंड शिक्षा

    अल्पसंख्यक सहायता प्राप्त शिक्षकों को जिलावार आवंटन मिला

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 21, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अल्पसंख्यक सहायता प्राप्त शिक्षकों को जिलावार आवंटन मिला
    जमशेदपुर को 15 करोड़ व चाईबासा को मिले ₹ 5 करोड़
    जमशेदपुर। अल्पसंख्यक एवं सहायता प्राप्त अनुदानित विद्यालयों के शिक्षकों के वेतन मद का आवंटन जिला बार कर दिया गया है।
    शुक्रवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने जिलों के लिए राशि आवंटित की है। वित्तीय वर्ष 2021-2022 के लिए हेमंत सोरेन की सरकार ने तकरीबन 1 अरब रुपए का आवंटन किया है। इसमें जिला पूर्वी सिंहभूम के अल्पसंख्यक एवं सहायता प्राप्त अनुदानित विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों के लिए 15 करोड़ 47 लाख 34 रुपए दिए गए हैं वहीं पड़ोसी चाईबासा जिले को 5 करोड़ 16 लाख 51 हजार तथा खूंटी जिले को 7 करोड़ 11 लाख 98 हजार रुपए का आवंटन मिला है।
    निदेशक ने जिला शिक्षा पदाधिकारियों को यह निर्देश दिया है कि मानक मंडल पर आधारित स्वीकृत पद एवं सरकार द्वारा अनुमोदित वरीय वेतनमान के आधार पर शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों का वेतन भुगतान क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक के प्रति हस्ताक्षरित वेतन विपत्र के आधार पर कर दिया जाए। वहीं विद्यालय प्रबंधन समिति को भी यह निर्देश दिया गया है कि वह इनकम टैक्स, टीडीएस एवं प्रोफेशनल टैक्स की कटौती नियम अनुकूल करें। प्रबंधन महीने की 5 वीं तारीख तक शिक्षकों को वेतन भुगतान कर जिला पदाधिकारी के माध्यम से निदेशक को सूचित कर देंगे।
    वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी को यह भी निर्देश हुआ है कि वह इस राशि में से बकाया आदि वेतन का भुगतान नहीं करेंगे।
    प्रदेश अल्पसंख्यक एवं सहायता प्राप्त अनुदानित विद्यालय महासंघ के संयुक्त सचिव रमेश कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री सह शिक्षा मंत्री हेमंत सोरेन के साथ ही विभागीय पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। उनके अनुसार पिछले वित्तीय वर्ष से अल्पसंख्यक एवं अनुदानित विद्यालयों के शिक्षकों को समय पर वेतन मिल रहा है। वहीं उन्होंने सरकार से यह भी आग्रह किया है कि इसमें शिक्षा उपनिदेशक के प्रति हस्ताक्षरित के नियम को विलोपित कर दिया जाना चाहिए जिससे वेतन आदि भुगतान में तेजी आ सके।
    जिला पूर्व सचिव प्रभात कुमार सिंह ने भी सचिव रमेश कुमार सिंह के प्रयासों को सराहा है। उनकी तत्परता एवं विभाग की सहृदयता के कारण ही वेतन भुगतान में सहूलियत हो रही है।
    यहां बताना उचित होगा कि जिला में तकरीबन एक दर्जन मुस्लिम ईसाई एवं सिखों के अल्पसंख्यक विद्यालय हैं तथा अन्य सामाजिक संगठनों द्वारा अनुदानित विद्यालय संचालित है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकौटिल्य द्विवेदी और उनके टीम चैलेंजर की मेहनत लाई रंग
    Next Article लॉक डाउन में जमशेदपुर में आर्गेनिक सब्ज़ी की होम डिलीवरी कर रहे है “ताज़ी सब्ज़ी” की टीम:

    Related Posts

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    June 25, 2026

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    June 25, 2026

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    पैतृक जमीन हड़पने से सी ओ से शिकायत 

    यूसील प्रबंधन के द्वारा के के फार्मा को 1 साल में 2 करोड़ से अधिक का भुगतान लेकिन समय पर नहीं मिल रहा है मरीजों को जरूरी दवा

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.