Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 14 मई से 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को कोरोना का टीका लगाने की तैयारी पूरी
    Breaking News झारखंड

    14 मई से 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को कोरोना का टीका लगाने की तैयारी पूरी

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 13, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *★मुख्यमंत्री के निर्देश पर हर जिले में भेजा गया वैक्सीन, निःशुल्क लगेगा टीका*
    *★आज से 18 से 44 साल के लोगों के टीकाकरण की तैयारी पूरी*
    *★रांची और बोकारो में सर्वाधिक रजिस्ट्रेशन
    =======================
    *रांची*
    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार ने 14 मई से 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को कोरोना का टीका लगाने की तैयारी पूरी कर ली है। इधर सरकार के प्रयासों से कोरोना संक्रमण में कमी नजर आ रही है। हालांकि अभी भी खतरा टला नहीं है और नागरिकों को एहतियात बरतने की सलाह हर स्तर पर लगातार दी जा रही है। उधर 10 मई तक केंद्र सरकार के कोटे से 4,14 340 डोज कोवैक्सीन के और 2,34,400, डोज कोवीशील्ड के वितरण के लिए स्टॉक में हैं। रांची में राज्य सरकार के स्टॉक में को-वैक्सीन की 1,34,400 और कोवीशील्ड की 1, 00, 000 डोज उपलब्ध है। ये सभी वैक्सीन राज्यवासियों को निःशुल्क दिये जायेंगे।

    किस जिल में भेजी गई कितनी वैक्सीन

    जिला,  कोवैक्सीन,  कोवीशील्ड,  कुल

    बोकारो     2630,    4230,      6860
    चतरा       6600,     8130    14730
    देवघर      4570,    12760,   17330
    धनबाद     20410    2860    23270
    दुमका       24620   15290  39910
    ईस्ट सिंहभूम 5320,   4320,   9640
    गढ़वा             8240, 8960,  17200
    गिरिडीह         23190, 9150 32340
    गोड्डा              9280, 7580, 16860
    गुमला             12070, 3130, 15200

    हजारीबाग       19480, 7230, 26710
    जामताड़ा          6280, 6530, 12810
    खूंटी                15820, 4490, 20310
    कोडरमा             5370, 5980, 11350
    लातेहार              3850, 7400, 11250
    लोहरदगा            11430, 7330, 18760
    पाकुड़                10670, 6230, 16900
    पलामू                 32510, 7220, 39730
    रामगढ़।              680, 4890, 5570
    रांची                   9110, 7030, 16140
    साहिबगंज           8370, 7620, 15990
    सरायकेला खरसावां 700, 1260, 1960
    वेस्ट सिंहभूम           9960, 3690, 13650

    *टीकाकरण अभियान में नागरिकों को बनना होगा सहभागी*

    राज्य सरकार ने 14 मई से 18 से 44 वर्ष के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत को लेकर हर स्तर पर मुकम्मल व्यवस्था की है। अभी तक राज्य के 18-44 आयुवर्ग में लगभग 30 हजार लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। रांची बोकारो सहित कुछ अन्य शहरी क्षेत्रों में लोगों में टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन को लेकर काफी उत्साह दिख रहा है। लेकिन, कई जिले ऐसे हैं, जहां अभी भी लोगों में टीकाकरण को लेकर जागरूकता नहीं दिख रही है।

    *जनजातीय भाषाओं में भी टीकाकरण को लेकर प्रचार*

    टीकाकरण को लेकर लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए विभिन्न माध्यमों का सहारा सरकार ले रही है। जनजातीय भाषाओं में भी सरकार टीकाकरण से संबंधित प्रचार कर रही है। संथाली, मुंडारी, हो, सहित अन्य भाषाओं में विज्ञापन प्रकाशित किए गए हैं । इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में सखी मंडल की  दीदीयां भी प्रचार में जुटी हैं। मुख्यमंत्री ने खुद टीका का डोज लेकर राज्य के लोगों को यह संदेश दिया है कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है और इससे कोई नुकसान नहीं होगा, बल्कि इससे ही कोरोना को करारा जवाब दिया जा सकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोविशील्ड वैक्सीन के पहले और दूसरे डोज में अब होगा 12 से 16 सप्ताह का अंतर, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी
    Next Article कोविड के कारण अनाथ बच्चों का सरकार रखेगी ध्यान:मुख्यमंत्री

    Related Posts

    बारिश में गरीब का मिट्टी का घर ढहा, परिवार के सामने छत का संकट

    August 22, 2026

    जाम भरे दिन बीते रे भैया, पितकी ओवरब्रिज से जाम का झंझट खत्म, आवागमन हुआ सुगम

    August 22, 2026

    जीप सदस्य पर हमले की भाजपा की बैठक में घोर निंदा, सोमवार को एसएसपी से मिलेंगे भाजपाई

    August 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बारिश में गरीब का मिट्टी का घर ढहा, परिवार के सामने छत का संकट

    जाम भरे दिन बीते रे भैया, पितकी ओवरब्रिज से जाम का झंझट खत्म, आवागमन हुआ सुगम

    जीप सदस्य पर हमले की भाजपा की बैठक में घोर निंदा, सोमवार को एसएसपी से मिलेंगे भाजपाई

    क्षतिग्रस्त पुल के मरम्मती के लिए डीसी को ज्ञापन

    डीएभी पब्लिक स्कूल मे फायर मॉक ड्रिल एवं अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण आयोजित

    जेवियर स्कूल गम्हरिया में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

    विधायक का सरकारी बॉडीगार्ड लेकर चतरा पहुंचा ठेकेदार बेटा? चतरा हत्याकांड के बाद सिस्टम पर सवाल

    पोटका में सड़कें बनीं जानलेवा, 7 साल से सिर्फ नारियल फोड़कर किया जा रहा विकास : दुखनी सोरेन

    सिंडिकेट कॉलोनी की महिलाओं ने मनाया सावन मिलन समारोह

    गालूडीह में 50 लाख की हेराफेरी से मचा हड़कंप, पीड़ित को जान का खतरा, समाज ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.