Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मालदीव के बार में डेविड वॉर्नर और माइकल स्‍लेटर के बीच हुई हाथापाई
    खेल

    मालदीव के बार में डेविड वॉर्नर और माइकल स्‍लेटर के बीच हुई हाथापाई

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 10, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. आईपीएल 2021 टलने के बाद ज्यादातर देशों के खिलाड़ी अपने देश लौट चुके हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया द्वारा लगाए गए यात्रा प्रतिबंधों के कारण उनके देश के खिलाड़ी, कोच और कॉमेंटेटर अपने वतन नहीं लौट पाए. ये सभी फिलहाल मालदीव में क्वारेंटाइन हैं और प्रतिबंधों के हटने का इंतजार कर रहे हैं. इस बीच एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें ये दावा किया गया है कि मालदीव के बार में ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर और कॉमेंटेटर माइकल स्लेटर के बीच हाथापाई हो गई. इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद दोनों ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. वॉर्नर और स्लेटर दोनों ने ही बार में हुई झड़प से इनकार किया है.

    संडे टेलीग्राफ ने सबसे पहले मालदीव के ताज कोरल रिसोर्ट में वॉर्नर और स्लेटर के बीच बार में झगड़े की खबर दी थी. अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, होटल के बार में दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई और नौबत हाथापाई तक की आ गई थी. हालांकि स्लेटर ने इस खबर पर सफाई देते हुए कहा, ‘मैं और वॉर्नर दोनों पुराने दोस्त हैं. हमारे बीच किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ.’ उन्होंने सीनियर जर्नलिस्ट फिल रॉथफील्ड को मैसेज भेजकर रिपोर्ट को गलत बताया.

    वॉर्नर ने भी विवाद की खबर को अफवाह बताया

    वॉर्नर ने भी सफाई देने में देरी नहीं की और उन्होंने भी कहा कि हमारे बीच ऐसा कोई विवाद नहीं हुआ है. मुझे नहीं पता आप सब इतना लिखते हैं. वो भी तब जब आप खुद यहां मौजूद नहीं हैं. आपने कुछ देखा नहीं हैं. ऐसे में जब पक्के सबूत ही नहीं हैं, तो आप कुछ भी नहीं लिख सकते हैं.

    वॉर्नर और स्लेटर के बीच दोस्ती पुरानी है. ये दोनों स्काई स्पोर्ट्स रेडियो और चैनल 9 के लिए साथ में कई प्रोग्राम कर चुके हैं. इस बीच, स्लेटर लगातार ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन की आलोचना के कारण चर्चा में बने हुए हैं. स्लेटर ने हाल ही में यात्रा प्रतिबंध लगाने के लिए प्रधानमंत्री मॉरिसन की कड़ी आलोचना की थी. उन्होंने कहा था कि उनके देश के प्रधानमंत्री को अपने लोगों की कोई फिक्र नहीं हैं. हालांकि, उनके इस बयान को प्रधानमंत्री ने गलत ठहराते हुए कहा था कि ऑस्ट्रेलियाई सरकार की प्राथमिकता अपने नागरिकों की सुरक्षा करना है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोनाक्षी सिन्हा ने अपनी तस्वीर पर लिखा- अब घर में रहना बन गया शौक
    Next Article असम के नये मुख्यमंत्री होंगे हिमंत बिस्व सरमा होंगे, विधायक दल की बैठक के बाद ऐलान

    Related Posts

    भारत में पहली बार महिला चैंपियंस ट्रॉफी का महासंग्राम, 14 फरवरी से मुंबई और वडोदरा में भिड़ेंगी दुनिया की छह दिग्गज टीमें

    September 3, 2026

    नेवल टाटा हॉकी अकादमी के गर्ल्स विंग का हुआ उद्घाटन, बालिका खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर प्रशिक्षण और आवासीय सुविधा

    September 2, 2026

    NMDC हैदराबाद मैराथन के 15वें संस्करण में जमशेदपुर रोड रनर्स का शानदार प्रदर्शन

    September 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ‘बिग बॉस 20’ में दिखेगा नया चेहरा: राजनीति और सिनेमा के दिग्गज मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी की एंट्री तय

    Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ कीमत 34999 रुपये से शुरू

    भारत में पहली बार महिला चैंपियंस ट्रॉफी का महासंग्राम, 14 फरवरी से मुंबई और वडोदरा में भिड़ेंगी दुनिया की छह दिग्गज टीमें

    वैभव सूर्यवंशी का शानदार 2026 2022 रन और 161 छक्कों के साथ बनाया खास रिकॉर्ड

    पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा राममंदिर के पहले सीईओ बने, ट्रस्ट में 3 नये सदस्यों की भी नियुक्ति

    CEIR तकनीक बनी पुलिस का हथियार, ₹5.40 लाख के 35 गुम मोबाइल बरामद

    यूपी से मुंबई तक फैला 139 करोड़ का MD ड्रग्स सिंडिकेट ध्वस्त, 21 गिरफ्तार

    वरिष्ठ पत्रकार मृत्युंजय वर्मन बने ‘राष्ट्र संवाद’ के कोल्हान प्रभारी

    आत्मनिर्भर भारत की अर्थव्यवस्था ने रचा नया इतिहास

    नेपाल बाढ़: जलवायु न्याय की पुकार और मुआवजे की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.