Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला: 10 मई से राज्य में लागू होगा 15 दिनों का पूर्ण लॉकडाउन
    Breaking News Headlines

    राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला: 10 मई से राज्य में लागू होगा 15 दिनों का पूर्ण लॉकडाउन

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 7, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जयपुर. कोरोना के बढ़ते मामले देख राजस्थान सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुये राज्य में 14 दिनों का पूर्ण लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। गहलोत सरकार ने कहा है कि राज्य में 10 मई की सुबह 5 बजे से आगामी 24 मई तक पूर्ण लॉकडाउन रहेगा. इसके साथ-साथ प्रदेश में 31 मई तक शादी-विवाह समारोह पर भी रोक रहेगी. यानि राज्य में विवाह समारोह 31 मई 2021 के बाद ही आयोजित किए जाएं.

    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिए गए फैसलों में कहा गया है कि विवाह से संबंधित किसी भी प्रकार के समारोह, डीजे, बारात एवं निकासी तथा प्रीतिभोज आदि की अनुमति 31 मई तक नहीं होगी. विवाह घर पर ही अथवा कोर्ट मैरिज के रूप में ही करने की अनुमति होगी, जिसमें केवल 11 व्यक्ति ही शामिल हो सकेंगे.

    सरकार द्वारा बयान में कहा गया है कि, ग्रामीण क्षेत्रों में श्रमिकों के संक्रमित होने के मामले सामने आए हैं, इसे देखते हुए मनरेगा के कार्य स्थगित रहेंगे. इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किया जाएगा. सभी प्रकार के धार्मिक स्थल बंद रहेंगे. आम जन से अपील है कि पूजा-अर्चना, इबादत, प्रार्थना घर पर रहकर ही करें.

    मेडिकल सेवाओं के अतिरिक्त सभी प्रकार के निजी और सरकारी परिवहन के साधन- जैसे बस, जीप आदि पूरी तरह बंद रहेंगे. अंतर्राज्यीय एवं राज्य के भीतर माल का परिवहन करने वाले भारी वाहनों को आवागमन, माल की लोडिंग एवं अनलोडिंग की अनुमति होगी.

    एक जिले से दूसरे जिले, एक शहर से दूसरे शहर, शहर से गांव, गांव से शहर में सभी प्रकार के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. राज्य के बाहर से आने वाले यात्रियों को 72 घंटे के भीतर करवाई गई आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट रखना अनिवार्य होगा.

    श्रमिकों के पलायन को रोकने के लिए उद्योगों एवं निर्माण से संबंधित सभी इकाइयों में कार्य करने की अनुमति होगी. श्रमिकों को आवागमन में असुविधा नहीं हो इसके लिए पहचान पत्र इन इकाइयों के द्वारा जारी किया जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोरोना का कहर: देश में फिर सामने आये 4 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमित
    Next Article नागपुर में टेक ऑफ के पहले निकला विमान का पहिया, इसके बाद मुंबई एयरपोर्ट में हुई सेफ लैंडिंग

    Related Posts

    स्व. एस.डी. सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर एसडीएसएम स्कूल में रक्तदान शिविर, 318 यूनिट रक्त संग्रह

    June 25, 2026

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    June 25, 2026

    वीडियो कॉल के दौरान युवक ने लगाई फांसी, महिला मित्र पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    स्व. एस.डी. सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर एसडीएसएम स्कूल में रक्तदान शिविर, 318 यूनिट रक्त संग्रह

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    वीडियो कॉल के दौरान युवक ने लगाई फांसी, महिला मित्र पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    PVUNL की बड़ी उपलब्धि: 800 मेगावाट यूनिट-2 का वाणिज्यिक संचालन शुरू, 7 माह में 1600 मेगावाट राष्ट्र को समर्पित

    राज रंग: एक तस्वीर और सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

    गुजरात में मजदूर की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव लेकर कंपनी गेट पर धरने पर बैठे परिजन

    मार्शल साहब: जिनकी विरासत में आज भी सांस लेता है जमशेदपुर

    जमशेदपुर: क्लासरूम में कट्टा और कारतूस लेकर पहुंचा 12वीं का छात्र, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज ने की बड़ी कार्रवाई

    सोनारी में महिला से पर्स छीनने वाले दो स्नैचर गिरफ्तार, स्कूटी और लूटा गया सामान बरामद

    जमशेदपुर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 70 वो जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.