Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चुनाव नतीजों के बाद धड़ाम हुआ शेयर बाजार, 650 अंक टूटा सेंसेक्स
    Breaking News Business Headlines

    चुनाव नतीजों के बाद धड़ाम हुआ शेयर बाजार, 650 अंक टूटा सेंसेक्स

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 3, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. कमजोर ग्लोबल संकेतों और 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद आज यानी 3 मई के कारोबार में शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिल रही है. कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स कमजोर हुए हैं. निफ्टी 14400 के करीब ट्रेड कर रहा है.

    फिलहाल सेंसेक्स में 650 अंकों की गिरावट है और यह 48,119 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है. वहीं निफ्टी में 200 अंकों की गिरावट है और यह 14423 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है. आज के कारोबार में बैंक, ऑटो और फाइनेंशियल सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकवाली है. फार्मा शेयरों में हल्की तेजी है.

    नतीजों के बाद आज रिलायंस इंडस्ट्रीज में 2 फीसदी से ज्यादा गिरावट है. टाइटन कंपनी, एसबीआई और एचडीएफसी भी टॉप लूजर्स में शामलि हैं. वहीं इंडसइंड बैंक और बजाज आटो टॉप गेनर्स की लिस्ट में शामिल हैं. ग्लोबल संकेतों की बात करें तो शुक्रवार को तीनों प्रमुख अमेरिकी बाजारों में गिरावट देखने को मिली. वहीं आज एशियाई बाजारों में भी बिकवाली है.

    आज के कारोबार में लॉर्ज कैप शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है. सेंसेक्स 30 के 24 शेयरों में गिरावट है, जबकि 6 हरे निशान में हैं. टॉप गेनर्स की लिस्ट में इंडसइंड बैंक, एमएंडएम, बजाज ऑटो, मारुति, एचयूएल और नेस्ले इंडिया शामिल हैं. वहीं टॉप लूजर्स की लिस्ट में टाइटन कंपनी, एसबीआई, ओएनजीसी, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी शामिल हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबंगाल के हल्दिया में भिड़े दो गुट, नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी पर किया गया पथराव
    Next Article रिपोर्ट में दावा: जून तक मुंबई में सामान्य हो सकते हैं हालात, 2.5 गुना तक अधिक संक्रामक है मौजूदा वेरिएंट

    Related Posts

    स्व. एस.डी. सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर एसडीएसएम स्कूल में रक्तदान शिविर, 318 यूनिट रक्त संग्रह

    June 25, 2026

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    June 25, 2026

    वीडियो कॉल के दौरान युवक ने लगाई फांसी, महिला मित्र पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    स्व. एस.डी. सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर एसडीएसएम स्कूल में रक्तदान शिविर, 318 यूनिट रक्त संग्रह

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    वीडियो कॉल के दौरान युवक ने लगाई फांसी, महिला मित्र पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    PVUNL की बड़ी उपलब्धि: 800 मेगावाट यूनिट-2 का वाणिज्यिक संचालन शुरू, 7 माह में 1600 मेगावाट राष्ट्र को समर्पित

    राज रंग: एक तस्वीर और सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

    गुजरात में मजदूर की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव लेकर कंपनी गेट पर धरने पर बैठे परिजन

    मार्शल साहब: जिनकी विरासत में आज भी सांस लेता है जमशेदपुर

    जमशेदपुर: क्लासरूम में कट्टा और कारतूस लेकर पहुंचा 12वीं का छात्र, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज ने की बड़ी कार्रवाई

    सोनारी में महिला से पर्स छीनने वाले दो स्नैचर गिरफ्तार, स्कूटी और लूटा गया सामान बरामद

    जमशेदपुर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 70 वो जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.