Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बंगाल के हल्दिया में भिड़े दो गुट, नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी पर किया गया पथराव
    Breaking News Headlines

    बंगाल के हल्दिया में भिड़े दो गुट, नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी पर किया गया पथराव

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 3, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोलकाता. बंगाल में चुनाव परिणाम जारी होने बाद भी नंदीग्राम सीट पर फाइनल रिजल्ट के लिए रस्साकशी जारी है. वहीं अब खबर आ रही है कि भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी पर हमला किया गया है. यह हमला उस वक्त किया गया, जब शुभेंदु अधिकारी काउंटिंग सेंटर से निकल रहे थे. भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम से चुनाव जीत चुके हैं. हालांकि टीएमसी ने सीट पर रिकाउंटिंग की मांग की है.

    मिली जानकारी के अनुसार नंदीग्राम सीट से जीत के बाद शुभेंदु अधिकारी जब अपनी गाड़ी से काउंटिंग सेंटर से घर के लिए निकले, उसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी गाड़ी पर पथराव किया. इस दौरान टीएमसी और बीजेपी समर्थक आपस में भिड़ गए. वहीं बीजेपी ने इस घटना के लिए टीएमसी पर आरोप लगाया है.

    इधर, बोलेघाटा में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के घर में आग लगाने की सूचना सामने आई है. फायर ब्रिगेड के वाहनों ने आग पर काबू पाया. तब तक भाजपा उम्मीदवार काशीनाथ विश्वास के मकान का गैरेज और ग्राउंड फ्लोर पूरी तरह से जल गया. भाजपा का आरोप है कि बेलेघाटा के तृणमूल उम्मीदवार परेश पाल के गुंडों ने काशीनाथ के मकान में आग लगायी.

    वहीं चुनाव बाद बंगाल में भड़की हिंसा पर राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ट्वीट किया है. धनखड़ ने लिखा, ‘लोकतंत्र के जनादेश का सभी लोगों को सम्मान करना चाहिए. लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है.’ उन्होंने आगे कहा कि बंगाल में चुनाव बाद भड़क रही हिंसा को रोकने के लिए मैंने गृह विभाग, बंगाल पुलिस और कोलकाता पुलिस को कहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधानसभा चुनाव: पश्चिम बंगाल में बीजेपी के मत प्रतिशत में आयी कमी, टीएमसी का 5 प्रतिशत बढ़ा
    Next Article चुनाव नतीजों के बाद धड़ाम हुआ शेयर बाजार, 650 अंक टूटा सेंसेक्स

    Related Posts

    सोनारी में महिला से पर्स छीनने वाले दो स्नैचर गिरफ्तार, स्कूटी और लूटा गया सामान बरामद

    June 25, 2026

    जमशेदपुर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 70 वो जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

    June 25, 2026

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सोनारी में महिला से पर्स छीनने वाले दो स्नैचर गिरफ्तार, स्कूटी और लूटा गया सामान बरामद

    जमशेदपुर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 70 वो जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    टाटा स्टील कर्मचारियों के वेतन समझौते पर लगी मुहर, 10,500 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.