Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पश्चिम विछोभ ने बदला मौसम का मिजाज, देश के अनेक हिस्सों में बारिश की संभावना
    Breaking News Headlines

    पश्चिम विछोभ ने बदला मौसम का मिजाज, देश के अनेक हिस्सों में बारिश की संभावना

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 15, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. जैसे-जैसे अप्रैल जा रहा है वैसे-वैसे देश के विभिन्न हिस्सों में गर्मी जोर पकडऩे लगी है. अधिकांश हिस्सों में लू चलने के कारण तापमान में इजाफा हो रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है कि कुछ राज्यों में आज बारिश होने के आसार हैं.

    मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 17 अप्रैल तक 30 से 40 किमी प्रति घंटा रफ्तार से हवाएं चलेंगी और तूफान भी अनुमान लगाया गया है. आज 15 अप्रैल को तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है

    रिपोर्ट के मुताबिक जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में 15 और 16 अप्रैल को ओलावृष्टि होने की संभावना है. वहीं हिमाचल प्रदेश में 16 अप्रैल और उत्तराखंड में 16 व 17 अप्रैल को ओलावृष्टि हो सकती है. 16 और 17 अप्रैल को ही हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और लद्दाख के अधिकांश इलाकों में तेज बारिश के आसार जताए जा रहै हैं.

    दिल्ली और पंजाब के मौसम की बात करें तो यहां पर अभी लोगों को अभी गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी. रिपोर्ट के मुताबिक 16 अप्रैल को यहां पर बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि हो सकती है. इस दौरान हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा रहने का अनुमान है. वहीं पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में भी आज और कल तूफान या धूल भरी आंधी आने की संभावना है.

    इससे पहले दक्षिण के लिए तो मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट पहले ही जारी कर दिया था. रिपोर्ट की मानें तो तमिलनाडु, केरल, माहे, पुडुचेरी और कराईकल में अगले 4 दिनों तक भारी बारिश हो सकती है. साथ ही कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों में अगले दो दिनों तक भारी बारिश का अनुमान जताया जा रहा है. उधर मध्य महाराष्ट्र, मराठवाडा, कोंकण और गोवा के अधिकांश इलाकों में भी तेज गरज के साथ भारी बारिश होने के आसार है. वहीं विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 18 अप्रैल तक बारिश हो सकती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफ्रांस की सीनेट से पास हुआ देश में कट्टरपंथ पर लगाम लगाने वाला बिल, मुस्लिमों में गुस्सा
    Next Article बंगाल चुनाव: मुर्शीदाबाद के शमशेरजंग विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार रेजाउल हक का कोरोना से निधन

    Related Posts

    सलगझरी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, फांसी लगाकर आत्महत्या की आशंका; मायके पक्ष ने निष्पक्ष जांच की मांग

    June 28, 2026

    ब्रेन मलेरिया पीड़ित मरीजों से मिले उपायुक्त, कहा- सभी की स्थिति स्थिर, बेहतर इलाज सुनिश्चित करें अस्पताल

    June 28, 2026

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर विशाल रक्तदान महाशिविर, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सलगझरी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, फांसी लगाकर आत्महत्या की आशंका; मायके पक्ष ने निष्पक्ष जांच की मांग

    ब्रेन मलेरिया पीड़ित मरीजों से मिले उपायुक्त, कहा- सभी की स्थिति स्थिर, बेहतर इलाज सुनिश्चित करें अस्पताल

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर विशाल रक्तदान महाशिविर, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, इंद्रा बस्ती में बच्चों को पिलाई गई जीवनरक्षक खुराक

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    राष्ट्रीय राजमार्ग-520 भद्राशाही निकट डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, पुलिया मे गिरने से बाल-बाल बचा 

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.