Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश में 15 दिन की शांति के बाद घटे पेट्रोल-डीजल के भाव
    Breaking News Business Headlines

    देश में 15 दिन की शांति के बाद घटे पेट्रोल-डीजल के भाव

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 15, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. दुनिया में कच्चे तेल के सबसे बड़े ग्राहक, अमेरिका में क्रूड ऑयल इंवेंट्री घट गई है. इसी के साथ वहां पेट्रोलियम पदार्थों की खपत में भी तेजी आ रही है. इसी वजह से कल कच्चे तेल के अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कल करीब 5 फीसदी की तेजी दर्ज की गई.

    वहीं भारतीय बाजार में आज सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती की. इससे पहले लगातार 15 दिनों तक पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ था. गुरुवार को दिल्ली के बाजार में पेट्रोल प्रति लीटर 16 पैसे सस्ता हो कर 90.56 रुपये से 90.40 रुपये पर आ गया. डीजल भी 14 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ. अब यहां इसका दाम कल के 80.87 रुपये से घट कर 80.73 रुपये प्रति लीटर पर आ गया.

    इस समय देश के कई राज्यों में विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं. इसलिए पिछले महीने कच्चा तेल महंगा होने के बाद भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है. हालांकि पिछले दिनों कच्चा तेल सस्ता होने के बाद तीन किस्तों में पेट्रोल-डीजल के दाम घटे हैं. इससे पेट्रोल 61 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है. हालांकि, बीते फरवरी महीने के दौरान पेट्रोल के दाम में 16 किस्तों में बढ़ोतरी हुई थी. उससे यह 4.74 रुपये महंगा हो गया था.

    बीते फरवरी में ही पेट्रोल के साथ-साथ डीजल भी आसमान में पहुंच गया था. उस महीने के 16 दिनों में ही इसकी कीमत 4.52 रुपये बढ़ गई थी. नए साल में देखें तो करीब डेढ़ महीने में 25 दिन ही डीजल के दाम बढ़े. लेकिन इतने दिनों में ही डीजल 7.60 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका था. हालांकि इस महीने डीजल के दाम में तीन दिन कटौती हुई. इस वजह से यह 60 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो चुका है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरेमडेसिविर का उत्पादन होगा दोगुना और घटेगी की कीमतें, भारत सरकार ने दी अनुमति
    Next Article UP: पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान आज, 18 जिलों में 2.21 लाख से ज्यादा पदों के लिए होगी वोटिंग

    Related Posts

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    June 28, 2026

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    June 28, 2026

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    जमशेदपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने धूमधाम से मनाया हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव

    चतरा में शादी की खुशियां मातम में बदली, डीजे वाहन पलटने से एक की मौत, तीन गंभीर घायल

    दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन झपटकर फरार बदमाश

    शराब के नशे में चाचा बना हैवान, बहू और 10 वर्षीय भतीजी की कुल्हाड़ी से हत्या

    जमशेदपुर: डबल डाउन बार के बाहर चाकूबाजी का CCTV आया सामने, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

    चाईबासा के टेकराहातू गांव में ग्रामीणों संग नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

    दवा पर भरोसा टूटा तो इलाज का आधार भी डगमगाएगा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.