Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » युवा राज्य की सबसे बड़ी पूंजी:रघुवर दास
    Breaking News Headlines झारखंड

    युवा राज्य की सबसे बड़ी पूंजी:रघुवर दास

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 2, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि आज आनंद का दिन है. एक ओर वायु सेना के कमांडर अभिनदंन की देश वापसी हो रही है, वहीं दूसरी ओर राज्य की युवतियों के स्वावलंबन के द्वार खुल रहे हैं. राज्य का संपूर्ण विकास महिलाओं और युवतियों के सहयोग के बिना नहीं किया जा सकता. यही वजह रही कि 360 युवतियों को हुनरमंद बनाने के लिए कौशल कॉलेज का उद्घाटन किया गया है. सीएम शुक्रवार को नगड़ा टोली में कौशल कॉलेज के उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे. सीएम ने कहा कि राज्य सरकार इस तरह के कौशल कॉलेज की स्थापना प्रेझा फाउंडेशन के सहयोग से हो रहा है. प्रशक्षिण प्राप्त करने वाली युवतियों से अपील है कि वे अपना सर्वश्रेष्ठ दें राज्य सरकार आपको 100 फीसदी नियोजित करेगी.
    मुख्यमंत्री ने बताया कि रांची के चान्हो में नर्सिंग कॉलेज का संचालन सफलतापूर्वक हो रहा है. जल्द चाईबासा, सरायकेला, गुमला, साहेबगंज में नर्सिंग कॉलेज का निर्माण शुरू होगा. यहां से प्रशिक्षण प्राप्त नर्सों को हजारीबाग, दुमका और पलामू में शुरू किए गए मेडिकल कॉलेज एवं अन्य पांच जिलों में खुलने वाले 500 शैया वाले अस्पताल में नियोजित किया जायेगा.
    इटखोरी में बौद्ध स्तूप निर्माण जापान के सहयोग से हो : मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की योजना है कि चतरा के इटखोरी में दुनिया के सबसे बड़े बौद्ध स्तूप का निर्माण जाये. मैं चीफ रिप्रजेंटेटिव इंडिया कतसुवो मत्तसुमोतो से आग्रह करता हूं कि जापान सरकार इस कार्य में झारखंड सरकार की मदद करे. इटखोरी से जापान का गहरा रिश्ता है.
    झारखंड के साथ मिलकर काम करेगा जापान
    जापान के कतसुवो मत्तसुमोटो ने कहा कि राज्य और देश लगातार कौशल विकास के क्षेत्र में काम कर रहा है. जापान और इंडिया के बीच कई मामलों को लेकर समझौता हुआ है. जापान सरकार लगातार प्रयासरत है कि भारत के मानव संसाधन का उपयोग किया जा सके. प्रेझा फाउंडेशन के चेयरमैन एम मुत्थुरमन ने कहा कि बिना राज्य सरकार के सहयोग के हम कुछ नहीं कर सकते थे. मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हमें सहयोग मिला और राज्य के युवा कौशल विकास के जरिये राज्य के युवा हुनरमंद बन रहे हैं.
    सीएम ने नियुक्ति पत्र सौंपा
    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सांकेतिक तौर पर कल्याण गुरुकुल से प्रशिक्षण प्राप्त शिलामनी कुमारी, अनिता कुमारी, सतीश उरांव, मंगल बेसरा व विनोद मुर्मू को नियोजन पत्र सौंपा. मौके पर सांसद रामटहल चौधरी, कांके विधायक जीतूचरण राम, विकास आयुक्त डीके तिवारी, सचिव राहुल शर्मा, सचिव हिमानी पांडे आदि मौजूद थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवतन लौटे अभिनंदन, जानिए पिछले 12 घंटे में क्या-क्या हुआ
    Next Article मोदी ने झारखंड को सिर्फ और सिर्फ दिया जुमला: राहुल गांधी

    Related Posts

    59वें वर्ष में जादूगोड़ा मोड़ पूजा, 11 लाख का बनेगा भव्य पंडाल

    September 24, 2026

    ओडिशा तट के पास समुद्र में प्राकृतिक गैस के संकेत

    September 24, 2026

    NEET-PG में 8407वीं रैंक, जादूगोड़ा की शालिनी ने बढ़ाया मान

    September 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    59वें वर्ष में जादूगोड़ा मोड़ पूजा, 11 लाख का बनेगा भव्य पंडाल

    ओडिशा तट के पास समुद्र में प्राकृतिक गैस के संकेत

    NEET-PG में 8407वीं रैंक, जादूगोड़ा की शालिनी ने बढ़ाया मान

    स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था पर डीसी ने कसी लगाम

    झारखंड की मंत्री दीपिका पांडेय की पुत्री त्रिशा सिंह सहित सभी के निधन पर राजेश शुक्ल ने शोक जताया

    मरीन ड्राइव हादसे में चार युवाओं की मौत पर डॉ. जटाशंकर पांडे ने जताया गहरा दुख

    तृषा के असमय निधन से स्तब्ध सरयू राय, दीपिका पाण्डेय सिंह के घर पहुंचकर जताई संवेदना

    तृषा सिंह के निधन पर विधायक संजीव सरदार ने जताया शोक

    लुआवासा पुलिया की जर्जर स्थिति पर बंटी सिंह चिंतित, 30 सितंबर से RCC मरम्मत का निर्णय

    सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह की बेटी के निधन पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने जताया शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.