Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्तर प्रदेश के 3 गांवों में किसानों ने बंद की दूध की आपूर्ति, 6 मार्च से 100 रुपये प्रति लीटर
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश के 3 गांवों में किसानों ने बंद की दूध की आपूर्ति, 6 मार्च से 100 रुपये प्रति लीटर

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 3, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    केंद्र के नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन जारी है. आंदोलन को गति देने के लिए किसान यूनियनों द्वारा अलग-अलग जगहों पर पंचायतें भी की जा रही हैं. गाजीपुर बॉर्डर पर भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में किसान अभी भी जमे हुए हैं. दूसरी तरफ अब आंदोलन का असर गांवों में भी दिखने लगा है. यूपी में कई जगह किसान दूध की आपूर्ति रोकने और कीमत बढ़ाने का ऐलान पहले ही कर चुके हैं, इसी क्रम में 3 गांवों में दूध की आपूर्ति रोक दी गई है.

    6 मार्च से दूध 100 रुपये प्रति लीटर

    किसान आंदोलन के प्रति एकजुटता दिखाते हुए अमरोहा जिले के तीन गांवों में डेयरी उद्योग से जुड़े किसानों ने सहकारी समितियों को दूध की आपूर्ति करना बंद कर दिया है. डेयरी किसानों ने इस बात का भी ऐलान किया है कि 6 मार्च से वे 100 रुपये प्रति लीटर की दर से दूध बेचेंगे. वर्तमान में दूध की आपूर्ति 35 रुपये प्रति लीटर की दर से कराई जा रही है.

    इन गांवों में नहीं हुई आपूर्ति

    खबरों के मुताबिक, सोमवार को अमरोहा जिले के तीन गांव – रसूलपुर माफी, चुचैला खुर्द, और शहजादपुर के डेयरी किसानों ने सहकारी समितियों को दूध की आपूर्ति करने से इनकार कर दिया, इससे समितियों के टैंकर्स खाली ही लौट आए.

    गांव तक पहुंचा आंदोलन?

    भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा, हमने किसानों को दूध की बिक्री रोकने के लिए नहीं उकसाया है. कृषि कानूनों का विरोध करने के चलते किसान खुद ऐसा कर रहे हैं. आंदोलन सिर्फ हमारे तक सीमित नहीं है, यह जमीनी स्तर तक पहुंच चुका है और अब इसे अन्य किसानों व आम आदमी का भी समर्थन मिल रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशिवसेना से कंगना रनौत को जान का खतरा, सुप्रीम कोर्ट पहुंची, कहा- केस को हिमाचल ट्रांसफर करें
    Next Article ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए जरूर पिएं कोकोनट वॉटर

    Related Posts

    झारखंड साहित्य सभा के तत्वावधान में त्र्यंबक महादेव मंदिर परिसर में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया

    June 29, 2026

    बड़ा हादसा तीन की हुई मौत

    June 29, 2026

    राजधानी पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र के महुली इलाके में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई,

    June 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    झारखंड साहित्य सभा के तत्वावधान में त्र्यंबक महादेव मंदिर परिसर में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया

    बड़ा हादसा तीन की हुई मौत

    बड़ा हादसा तीन की हुई मौत

    राजधानी पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र के महुली इलाके में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई,

    नोएडा में ‘निर्मल्या कलश पात्र’ स्थापित, पर्यावरण संरक्षण और आस्था का संगम

    गौ सम्मान आह्वान हस्ताक्षर अभियान: नवापारा-राजिम में जन-जागरण रथ यात्रा का शुभारंभ

    प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प: हिंद महासागर को अवसरों का महासागर बनाना

    प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स में मिला ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान: जानिए क्या है इसका महत्व

    अमरावती में दर्दनाक समृद्धि महामार्ग सड़क हादसा: 5 जिंदगियां खत्म!

    हरियाणा की ‘अटल ई-पुस्तकालय’ क्रांति: ग्रामीण युवाओं के सपनों की नई उड़ान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.