Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दो दिवसीय जामताड़ा जिला टेबल टेनिस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
    Breaking News झारखंड

    दो दिवसीय जामताड़ा जिला टेबल टेनिस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 26, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दो दिवसीय जामताड़ा जिला टेबल टेनिस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

    जामताड़ा/नगर स्थित सावित्री देवी डीएवी स्कूल के प्रांगण में जामताड़ा जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन के तत्वाधान में जामताड़ा जिले में प्रथम बार दो दिवसीय टेबल टेनिस के कला कौशल एंव खेल की बारीकी से जामताड़ा जिले से 50 बालक – बालिकाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण शिविर का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉ. जी.एन. खान । विशिष्ट अतिथि जामताड़ा जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष बबीता झा पी.के चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण शिविर का विधिवत शुभारंभ कीऐ। मुख्य अतिथि डॉ.खान ने अपने संबोधन में कहा कि इस वर्तमान समय में हर छात्र-छात्राओं पढ़ाई के साथ खेल को प्राथमिकता देना चाहिए क्योंकि आज के समय में खेल से भी आप अपने कैरियर बना सकते हैं और हम अपने जीवन में इस खेल से बौद्धिक मानसिक के साथ-साथ शारीरिक विकास भी कर सकते हैं। खेल से समाज में कुछ करने का जज्बा और संघर्षशील व्यक्ति के रूप में अपने जीवन में उभरकर देश और राष्ट्र के लिए अपना गौरव को भी बढ़ा सकते हैं। बबीता झा ने अपने संबोधन में कहे कि निरंतर जामताड़ा में खेल के क्षेत्र में हमारा प्रयास है कि बेहतर से बेहतर आयोजन हो और यहां के खिलाड़ियों को सही प्लेटफॉर्म मिले इसके लिए हम और सभी खेल एसोसिएशन निरंतर प्रयास कर रहे हैं और उसी का परिणाम है कि लगातार कोरोना वायरस कोविड-19 के इस विकट परिस्थिति में भी सीमित संसाधनों को देखते हुए जिला के विभिन्न खेल संघ अपने – अपने स्तर से खेल का आयोजन कर रहे हैं यह काबिले तारीफ है हम टेबल टेनिस एसोसिएशन के सभी सम्मानित पदाधिकारियों को तहे दिल से धन्यवाद देना चाहते हैं कि वह इस तरह के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर समाज में छात्र- छात्राओं को खेल के प्रति प्रेरित करने का जो कार्य कर रहे हैं इसके लिए हम उन्हें साधुवाद देते हैं। इस तरह के आयोजन से जामताड़ा जिला में निरंतर खेल के क्षेत्र खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और आने वाले भविष्य में भी और अच्छे प्रदर्शन करेंगे यह मुझे विश्वास है और जामताड़ा जिले में खिलाड़ियों की भरमार है बस उसे प्रशिक्षित करने की आवश्यकता है इस को लेकर जामताड़ा में प्रथम बार टेबल टेनिस खेल प्रशिक्षण के लिए प्रयास किया गया और प्रथम प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है दो दिवसीय प्रशिक्षण के उपरांत प्रशिक्षित खिलाड़ी 28 फरवरी को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे और इसके आधार पर चयनित खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी सम्मिलित होंगे।
    इस प्रशिक्षण शिविर में झारखंड टेबल टेनिस एसोसिएशन के प्रशिक्षक के रूप टेबल टेनिस के अंतरराष्ट्रीय निर्णायक रविंद्र कुमार खिलाड़ियों को टेबल टेनिस खेल के विभिन्न कला कौशल और खेल के बारीकी से प्रशिक्षित कर रहे हैं। प्रशिक्षण शिविर को सफल आयोजन में जामताड़ा जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन के सचिव नवीन सिंह जामताड़ा जिला वुशू एसोसिएशन के सचिव राहुल सिंह सूरज कु.पासवान परिणीता सिंह अजय पांडे गुंजन झा पांचु बाउरी मुकेश यादव रंजय सिंह कुंदन राय आशुतोष दुबे ने अपने महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुसलमानों पांच वक्त की नमाज जरूर अदा करें :मौलाना सद्दाम
    Next Article स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती को भव्य रूप देने में लगा कदमा संस्थान व ब्रह्मर्षि समाज 

    Related Posts

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    June 25, 2026

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    June 25, 2026

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    पैतृक जमीन हड़पने से सी ओ से शिकायत 

    यूसील प्रबंधन के द्वारा के के फार्मा को 1 साल में 2 करोड़ से अधिक का भुगतान लेकिन समय पर नहीं मिल रहा है मरीजों को जरूरी दवा

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.