सरयू राय के निर्देश पर जुस्को द्वारा सामूहिक जल परीक्षण के लिए कैंप का आयोजन
मास वाटर टेस्टिंग के तहत बिरसा नगर मंडल अंतर्गत जो नंबर 5 मैं घर-घर पानी का सैंपल लिया गया पूर्वी जमशेदपुर के विधायक श्री सरयू राय के निर्देश पर जुस्को द्वारा सामूहिक जल परीक्षण के लिए कैंप का आयोजन किया गया मोहर दा पेयजल आपूर्ति द्वारा क्षेत्र में पीने के पानी का सप्लाई की गुणवत्ता पता लगाने और लोगों को साफ पानी मिल सके इसके लिए कैंप लगाया गया इस दौरान बिरसानगर में विभिन्न घरों से सप्लाई पानी का सैंपल संग्रह किया गया इसके परीक्षण का रिपोर्ट दी जाएगी क्षेत्र के लोगों ने विधायक श्री सरयू राय जी से शिकायत की थी की मोहरदा जल पूर्ति से गंदे पानी की आपूर्ति की जा रही है विधायक जी जुस्को से पानी की गुणवत्ता का पता लगाने तथा लोगों तक साफ पानी पहुंचाने को कहा गया
कैंप में जुस्को की तरफ से ऑपरेशन मैनेजर सौगाता दास, लैब असिस्टेंट अखिलेश गोप, मेंटिनेस मैनेजर अनुषा चक्रवर्ती, लैब असिस्टेंट हरदीप कौर, तारिणी गोप, आकाश महतो, प्रकाश उपस्थित थे। इसमें मुख्य रूप से भारतीय जन मोर्चा के बिरसानगर मंडल अध्यक्ष एम चंद्रशेखर राव एवं सक्रिय कार्यकर्ता जय प्रकाश सिंह, विनय कुमार, अच्छेलाल, एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे!
भारतीय जनता मोर्चा के टेल्को मंडल के द्वारा जरूरतमंद गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया।
जिला के संयोजक अजय सिन्हा के द्वारा यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष श्री अमित शर्मा भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे ।
कार्यक्रम के आयोजन में श्री इंद्रजीत सिंह टीआरएफ के भूतपूर्व यूनियन उपाध्यक्ष की भूमिका उल्लेखनीय रही। विधायक प्रतिनिधि श्री अभय सिंह के साथ सर्व श्री अनिरुद्ध सिंह जन्मेजय पांडे एवं राजेश्वर सिंह आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

