भव्य श्री राम मंदिर निर्माण के लिए बिथिका झा के अगुवाई में हुआ निधि संग्रह
जामताड़ा| अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर निर्माण के लिए बागडेहरी में भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह नाला विधानसभा से भाजपा महिला नेत्री बिथिका झा के अगुवाई में राष्ट्रीय स्वयंसेवक व भाजपा कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रुप से बागडेहरी में निधि संग्रह किया | जिसमें बागडेहरी गांव में घर-घर जाकर निधि संग्रह किया गया|लोगों ने अपने क्षमतानुसार निधि संग्रह में स्वेच्छा से राशि दान दिया|मौके पर बिथिका झा ने कहा कि अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है इसके लिए घर-घर जाकर निधि संग्रह किया जा रहा है| कहा कि सभी गांव,नगर व घरों में निधि संग्रह किया जायेगा| कहा कि लोग स्वेच्छा से निधि संग्रह में राशि का दान दे रहे हैं |मौके पर पूर्व 20-सुत्री प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप पैतंडी, बागडेहरी मंडल अध्यक्ष वनमाली मंडल, परितोष राय ,मुकेश घोष ,जगन्नाथ गोप ,अजय मंडल, मिंटू गोप ,सुमन भट्टाचार्य, राणा राय, संदीप चौधरी, प्रणब नायक सहित आदि मौजूद थे|