जिला कांग्रेस ने धुम धाम से नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी का 125 वॉ जयन्ती समारोह मनाया
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में धुम धाम से नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी का 125 वॉ जयन्ती समारोह कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टुपुर में जिला अध्यक्ष बिजय खॉ के अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। उपस्थित कांग्रेसजनों ने भी पुष्प अर्पित कर नमन किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बिजय खॉ ने कहा कि नेताजी ने भारत की अाजादी के लिए संघर्ष किया। हम सबों को स्वतंत्रता का राह दिखाया। हम सभी को भारत देश के मजबूती और विकास के लिए प्रण करना चाहिए।
सभी कांग्रेसजनों का स्वागत संजय सिंह आजाद ने किया।
जयंती समारोह में ब्रजेन्द्र तिवारी, रियाजुद्दीन खान प्रदेश कोऑडिनेटर अनुशासन समिति, खगेनचन्द्र महतो, राकेश तिवारी कोल्हान प्रवक्ता, एल बी सिंह, मौलाना अंसार खान, अशोक सिंह, रंजीत सिंह, रूहुल जमील अहमद प्रदेश कोऑडिनेटर अल्पसंख्यक विभाग, देवसरन सिंह, उपेन्द्र नाथ वर्मा, राजेन्द्र सिंह, ऊषा यादव नगर महिला अध्यक्ष, पार्वती शर्मा महिला ग्रामीण जिला अध्यक्ष, एस आर के कमलेश, पवन कुमार बबलू, सुल्तान अहमद, भरत सिंह, आशीष ठाकुर, सुशीला पांडेय, रीता शर्मा, अमरजीत नाथ मिश्रा, संजय झा संत, शिवराम प्रवेश