Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 83 तेजस वायुसेना में होंगे शामिल, 48 हजार करोड़ की मेगा डील पर कैबिनेट की मुहर
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    83 तेजस वायुसेना में होंगे शामिल, 48 हजार करोड़ की मेगा डील पर कैबिनेट की मुहर

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 14, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) ने बुधवार 13 जनवरी को वायुसेना में 83 तेजस हल्के लड़ाकू विमानों की एंट्री का रास्ता साफ कर दिया. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा बनाए गए इन विमानों के लिए 48 हजार करोड़ रुपए की डील की गई है. ये भारत की अब तक की सबसे बड़ी स्वदेशी रक्षा खरीद है.

    मार्च 2020 में डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल ने 83 अडवांस्ड मार्क 1ए वर्जन तेजस विमान की खरीदारी की बात पर मुहर लगाई थी. अब पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली सीसीएस ने इस डील को फाइनल कर दिया है.

    रक्षा मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया है-पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली एचएएल ने आज ऐतिहासिक रूप से सबसे बड़ी स्वदेशी रक्षा डील अनुमोदित कर दी है. ये डील 48 हजार करोड़ रुपए की है. इससे हमारी वायुसेना के बेड़े की ताकत स्वदेशी एलसीए तेजस के जरिए मजबूत होगी. भारत की डिफेंस मैन्यूफैक्चरिंग के लिए ये डील गेम चेंजर साबित होगी.

    उन्होंने लिखा कि तेजस विमान आगामी वर्षों में भारतीय वायुसेना के लिए बैकबोन साबित होने जा रहे हैं. एचएएल ने अपनी सेकंड लाइन मैन्यूफैक्चरिंग सेट अप की शुरुआत नाशिक और बेंगलुरु डिविजन में शुरू कर दी है.

    गौरतलब है कि ये डील पहले की गई 40 लड़ाकू विमानों की डील से अलग है. ये विमान अगले छह से सात सालों में देश की वायुसेना में शामिल किए जाएंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफेसबुक, ट्विटर के बाद अब यूट्यूब ने डोनल्ड ट्रंप को दिया झटका, दी चेतावनी
    Next Article कानूनों की कॉपी जलाकर किसानों ने मनाई लोहड़ी, 26 जनवरी के ट्रैक्टर परेड को लेकर तैयारियां तेज

    Related Posts

    ऑटो-बाइक की टक्कर में युवक गंभीर, 12 वर्षीय बच्चा भी घायल

    August 28, 2026

    पेड़ों को राखी बांध महिलाओं ने लिया जंगल बचाने का संकल्प

    August 28, 2026

    संस्कारोदय एकेडमी के बच्चों ने पेड़ों को राखी बांधकर लिया संरक्षण का संकल्प

    August 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ऑटो-बाइक की टक्कर में युवक गंभीर, 12 वर्षीय बच्चा भी घायल

    पेड़ों को राखी बांध महिलाओं ने लिया जंगल बचाने का संकल्प

    संस्कारोदय एकेडमी के बच्चों ने पेड़ों को राखी बांधकर लिया संरक्षण का संकल्प

    संपूर्ण क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

    आनन्द मार्ग ने धूमधाम से मनाया प्रथम दीक्षा दिवस l

    सीआरपीएफ जवानों की कलाई पर सजी राखी, ब्रह्मर्षि महिला समाज ने जताया सम्मान*

    रांची में एच1एन1के मामले बढ़े, सरायकेला में भी स्वास्थ्य विभाग सतर्क

    *शेन इंटरनेशनल स्कूल में राखी के रंगों से सजा भाईचारे का संदेश

    काण्ड्रा आरपीएफ परिसर में पहली बार गूंजी बहनों की किलकारी

    सीकेपी डीविजन में यार्ड रिमॉडलिंग से नवंबर के पहले सप्ताह रेल परिचालन प्रभावित*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.