Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भूमाफियाओं का कारनामा, लखनऊ में किया बड़ा घोटाला- बेच दी एलडीए की 524 बीघा जमीन
    Headlines उत्तर प्रदेश

    भूमाफियाओं का कारनामा, लखनऊ में किया बड़ा घोटाला- बेच दी एलडीए की 524 बीघा जमीन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 7, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से घोटाले का एक बड़ा मामला सामने आया है. जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया. लखनऊ के विकास प्राधिकरण की जमीन के साथ घोटाले की खबर सामने आई है. आपको बता दें कि एलडीए की 524 बीघा जमीन को भू माफिया ने बेच दिया है.

    राधाग्राम योजना को बेची जमीन

    भू माफिया ने पूरी 524 बीघा जमीन को भू माफिया ने लखनऊ में ही चल रही राधाग्राम योजना को बेचा है. अब जब इस मामले की सुध प्रशासन को लगी तो पूरे प्रशासन में हड़कंप मच गई. जब इस मामले की जानकारी लखनऊ प्राधिकरण को पड़ी तो उन्होंने आनन-फानन में इस पूरी प्लॉटिंग को निरस्त कर दिया.

    कैसे हुआ ये सब

    आपको बता दें कि 1984 में लखनऊ विकास प्राधिकरण ने एक योजना की शुरुआत की थी जिसका नाम राधाग्राम योजना था. इस योजना के तहत 524 बीघा जमीन ली गई थी. ये जमीन काफी बड़ी थी इसलिए भू माफिया की नजर इस पर पड़ गई. उन्होंने कई पैतरे लगाए और जब लखनऊ विकास प्राधिकरण इस योजना को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहा था उस वक्त चुपके से फर्जी तरीके से जमीन को बेच दिया.

    जांच में हुआ बड़ा खुलासा

    जांच में खुलासा हुआ कि जमीन काफी बड़ी थी इसलिए बिना किसी अंदर के साथ से ये काम होना नामुमकिन था. इसलिए इस काम को करने के लिए कुछ एलडीए के अधिकारियों ने प्रॉपर्टी डीलर्स से हाथ मिला लिया. जिसके बाद डीलर्स ने जमीन के छोटे- छोटे टुकड़े करते हुए प्लाट बनाकर लोगों को बेचना शुरु कर दिया.

    कुछ अधिकारी भी थे शामिल

    काफी लंबे वक्त से चल रहे इस घोटाले पर पहले तो एलडीए ने आपत्ति नहीं जताई लेकिन बाद में जब जांच हुई तो इस घोटाले का भांड़ाफोड़ हुआ. बता दें कि इस तरह के घोटले के सामने आने की यही वजह थी कि पिछले काफी लंबे वक्त से राधाग्राम योजना में किसी भी तरह का काम नहीं हुआ था. जिसका फायदा ही प्रॉपर्टी डीलरों ने उठा लिया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइसरो के बड़े वैज्ञानिक का दावा-जहर देकर हुई थी मारने की कोशिश
    Next Article बिहार में वाहन चालकों के लिए अच्छी खबर, नीतीश सरकार ने माफ किया रोड टैक्स, इतने दिनों की मिली राहत

    Related Posts

    सोनारी में महिला से पर्स छीनने वाले दो स्नैचर गिरफ्तार, स्कूटी और लूटा गया सामान बरामद

    June 25, 2026

    जमशेदपुर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 70 वो जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

    June 25, 2026

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सोनारी में महिला से पर्स छीनने वाले दो स्नैचर गिरफ्तार, स्कूटी और लूटा गया सामान बरामद

    जमशेदपुर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 70 वो जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    टाटा स्टील कर्मचारियों के वेतन समझौते पर लगी मुहर, 10,500 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.