Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 9 वीं-12 वीं कक्षाओं के संचालन में कोविड-19 प्रोटोकाॅल का अक्षरशः करें अनुपालन: जिलाधिकारी
    Breaking News Headlines बिहार शिक्षा

    9 वीं-12 वीं कक्षाओं के संचालन में कोविड-19 प्रोटोकाॅल का अक्षरशः करें अनुपालन: जिलाधिकारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 6, 2021Updated:January 6, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    9 वीं-12 वीं कक्षाओं के संचालन में कोविड-19 प्रोटोकाॅल का अक्षरशः करें अनुपालन: जिलाधिकारी

    जीविका के माध्यम से प्रत्येक छात्र-छात्राओं को दो-दो मास्क उपलब्ध कराने का निदेश।

    विद्यालय कैम्पस सहित सभी फर्नीचर, कक्षाओं, उपकरणों आदि को प्राॅपर तरीके से करें सैनेटाइज करने का निदेश।

    पश्चिम चंपारण से सरफराज अहमद की रिपोर्ट

    बेतिया। जिलाधिकारी, कुंदन कुमार ने कहा कि दिनांक- 4.01.2021 से जिले के सभी सरकारी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षण संस्थानों में कक्षाएं प्रारंभ हो गयी है। ऐसे में 9 वीं से 12 वीं कक्षाओं के संचालन में कोविड-19 प्रोटोकाॅल एवं विभागीय निदेशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि जीविका के माध्यम से प्रत्येक छात्र-छात्राओं को दो-दो मास्क उपलब्ध करायी जाय ताकि विद्यालय आने वाले छात्र-छात्राएं सुरक्षित रह सके। जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निदेशित कर रहे थे। जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालयों में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। साथ ही साबुन और सैनेटाइजर की भी व्यवस्था सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि विद्यालय कैम्पस सहित विद्यालयों के सभी फर्नीचर, कक्षाओं, उपकरणों आदि को प्राॅपर तरीके से सैनेटाइज किया जाय। उन्होंने निदेश दिया कि प्रत्येक कक्षा में बच्चों की कुल क्षमता का 50 प्रतिशत उपस्थिति ही रखें तथा शेष 50 प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति को अगले दिन रखी जाय। अर्थात किसी भी दिन 50 प्रतिशत से अधिक बच्चों की उपस्थिति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्णतः पालन अनिवार्य है, इसका सख्ती के साथ अनुपालन सुनिश्चित कराया जाय। कक्षाओं में दो बच्चों के बीच कम से कम दो गज की दूरी जरूरी है। जिन विद्यालयों में नामांकन अधिक है उसे दो पाली में संचालित किया जाय तथा प्रत्येक शिफ्ट के समय को परिस्थिति अनुकूल कम किया जा सकता है। उन्होंने निदेश दिया कि फ्लेक्सी/बैनर आदि के माध्यम से बच्चों के बीच सामाजिक दूरी का पालन करने, मास्क लगाने, सेनेटाइजेशन, हाथ की सफाई, जहां-तहां थूक नहीं फेंकने से संबंधित जागरूकता फैलायी जाय। साथ ही बच्चों के माध्यम से उनके अभिभावकों को भी कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु जरूरी उपायों को अपनाने की सलाह दी जाय।
    इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी कार्यक्रम पदाधिकारी (शिक्षा विभाग) सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article लौरिया प्रखण्ड में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र आरटीपिएस काउंटर पर जमा करने की जिलाधिकारी से माँग

    Related Posts

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    June 25, 2026

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    June 25, 2026

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    टाटा स्टील कर्मचारियों के वेतन समझौते पर लगी मुहर, 10,500 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.