Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फिर रुलाएगा प्याज? थोक मंडी में प्याज की कीमतें दो दिनों में 28 प्रतिशत बढ़ीं
    Breaking News Business Headlines

    फिर रुलाएगा प्याज? थोक मंडी में प्याज की कीमतें दो दिनों में 28 प्रतिशत बढ़ीं

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 31, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. एक जनवरी से प्याज के निर्यात पर लगी रोक को हटाने के बाद नासिक के लासलगाँव थोक मंडी में प्याज कीमतें दो दिनों में 28 प्रतिशत बढ़कर 2,500 रुपये प्रति क्विंटल हो गई हैं. सरकार ने सोमवार को प्याज की घटती कीमतों के कारण इसके सभी किस्मों पर एक जनवरी से निर्यात प्रतिबंध हटा दिया था. विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने एक अधिसूचना में कहा, ”प्याज की सभी किस्मों का निर्यात एक जनवरी 2021 से प्रतिबंधमुक्त कर दिया गया है.

    लासलगांव एपीएमसी के सचिव नरेंद्र वद्धवाने ने कहा कि सोमवार को प्याज की कीमतें लासालगाँव थोक मंडी में औसतन 1,951 रुपये प्रति क्विंटल थीं और उसके बाद से मंडी में इस सब्जी की कीमत निरंतर बढ़ रही है. मंगलवार को, प्याज की कीमतें औसतन 2,400 रुपये प्रति क्विंटल रहीं और बुधवार को यह बढ़कर 2,500 रुपये क्विन्टल हो गई. इस प्रकार, पिछले दो दिनों में कीमत में लगभग 28 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.

    इसी तरह, राष्ट्रीय राजधानी में प्याज की खुदरा कीमत में भी 25-42 प्रतिशत तक की वृद्धि देखी गई. सोमवार को प्याज की कीमत 35-40 रुपये प्रति किलो थी जो बुधवार को बढ़कर 50 रुपये प्रति किलो हो गई है. सितंबर में, सरकार ने कीमतों में तेजी के कारण और घरेलू बाजार में उपलब्धता बढ़ाने के लिए प्याज के निर्यात पर रोक लगा दी थी.वाणिज्य मंत्रालय का एक प्रभाग डीजीएफटी, निर्यात और आयात-संबंधित मुद्दों का कामकाज देखता है. महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और कर्नाटक देश के शीर्ष तीन प्याज उगाने वाले राज्य हैं. भारत सबसे बड़े प्याज निर्यातक देशों में से एक है. इसके निर्यात गंतव्यों में नेपाल और बांग्लादेश शामिल हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article2021 का मंत्र- दवाई भी और कड़ाई भी, वैक्सिनेशन प्रोग्राम पर PM की 10 बातें
    Next Article दिल्ली हिंसा: उमर खालिद के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

    Related Posts

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    August 9, 2026

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    जेन-जी और अल्फा: आंदोलन के संकेत और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    आदिवासी दिवस की चांडिल अनुमंडल में धूम

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.