Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश में कोरोना से मृत्यु दर में गिरावट जारी, अब तक 97.82 लाख लोग हुये स्वस्थ
    Breaking News

    देश में कोरोना से मृत्यु दर में गिरावट जारी, अब तक 97.82 लाख लोग हुये स्वस्थ

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 28, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देश में अभी भी हर रोज कोरोना संक्रमण के हजारों नए केस सामने आ रहे हैं. हालांकि आज लगातार आठवें दिन 25 हजार से कम और 17वें दिन 30 हजार से कम केस दर्ज किए गए. पिछले 24 घंटे में 20,021 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं. वहीं 279 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि पिछले 24 घंटों के दौरान 21,131 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं.

    स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 1 करोड़ दो लाख हो गए हैं. इनमें से अब तक 1,47,901 लोगों की मौत हो चुकी है. कुल एक्टिव केस घटकर 2.77 लाख पर आ गए हैं. अब तक कुल 97.82 लाख लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं.

    भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार 27 दिसंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 16 करोड़ 88 लाख कोरोना के सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 7 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए. देश में पॉजिटिविटी रेट 7 प्रतिशत है.

    वहीं राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है, जबकि रिकवरी रेट करीब 96 प्रतिशत है. एक्टिव केस 3 प्रतिशत से कम है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधायक व उपायुक्त ने संयुक्त रूप से सामुदायिक पुस्तकालय का किया शुभारंभ
    Next Article अध्यक्ष बनते ही आरसीपी ने मांगी मोदी सरकार में अपनी हिस्सेदारी

    Related Posts

    बारिश में गरीब का मिट्टी का घर ढहा, परिवार के सामने छत का संकट

    August 22, 2026

    जाम भरे दिन बीते रे भैया, पितकी ओवरब्रिज से जाम का झंझट खत्म, आवागमन हुआ सुगम

    August 22, 2026

    जीप सदस्य पर हमले की भाजपा की बैठक में घोर निंदा, सोमवार को एसएसपी से मिलेंगे भाजपाई

    August 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बारिश में गरीब का मिट्टी का घर ढहा, परिवार के सामने छत का संकट

    जाम भरे दिन बीते रे भैया, पितकी ओवरब्रिज से जाम का झंझट खत्म, आवागमन हुआ सुगम

    जीप सदस्य पर हमले की भाजपा की बैठक में घोर निंदा, सोमवार को एसएसपी से मिलेंगे भाजपाई

    क्षतिग्रस्त पुल के मरम्मती के लिए डीसी को ज्ञापन

    डीएभी पब्लिक स्कूल मे फायर मॉक ड्रिल एवं अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण आयोजित

    जेवियर स्कूल गम्हरिया में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

    विधायक का सरकारी बॉडीगार्ड लेकर चतरा पहुंचा ठेकेदार बेटा? चतरा हत्याकांड के बाद सिस्टम पर सवाल

    पोटका में सड़कें बनीं जानलेवा, 7 साल से सिर्फ नारियल फोड़कर किया जा रहा विकास : दुखनी सोरेन

    सिंडिकेट कॉलोनी की महिलाओं ने मनाया सावन मिलन समारोह

    गालूडीह में 50 लाख की हेराफेरी से मचा हड़कंप, पीड़ित को जान का खतरा, समाज ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.