Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साहिबजादों की याद में 126 लोगों ने किया रक्तदान
    Breaking News खबरें राज्य से झारखंड धर्म राजनीति

    साहिबजादों की याद में 126 लोगों ने किया रक्तदान

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 23, 2020Updated:December 23, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    साहिबजादों की याद में 126 लोगों ने किया रक्तदान

    चार साहिबजादों की शहीदी को याद करते हुए बुधवार को मानगो गुरुद्वारा परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर में 126 लोगों ने रक्तदान किया। गुरुद्वारा सिंह सभा मानगो, गैर सरकारी संस्था वोलेंटियर ब्लड डोनेशन एसोसिएशन व जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़ कर रक्तदान किया।
    कल ही मानगो गुरुद्वारा में “शहीदी सप्ताह” की शुरुआत हुई है जिसके अंतर्गत आज एक-दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। विशेष आमंत्रण पर आये सिख प्रचारक हरजिंदर सिंह माझी ने भी रक्तदान किया। पहली बार रक्तदान करने वाली करमजीत कौर ने अनुभव साझा करते हुए बताया की उन्हें बहुत गर्व महसूस हो रहा है की उनका रक्त किसी जरूरतमंद के काम आएगा। वोलेंटियर ब्लड डोनेशन एसोसिएशन व जमशेदपुर ब्लड बैंक की छः सदस्य टीम भी मुस्तैद रही और रक्तदाताओं को शालीन तरीके से सहयोग किया। गुरुद्वारा सिंह सभा मानगो के प्रधान भगवान सिंह ने कहा की उन्हें ख़ुशी है की संगत ने रक्तदान शिविर को सफल बनाने में पूरा सहयोग दिया जिस कारण 126 यूनिट रक्त संग्रह हो पाया है। सचिव जसवंत सिंह जस्सू ने कहा की रक्तदान करनेवालों ने शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दी है।
    शिविर को सफल बनाने में हरदीप सिंह, हरजिंदर सिंह, सरबजीत सिंह, चंचल सिंह, इक़बाल सिंह, सुखवंत सिंह, त्रिलोक सिंह व अन्य का सराहनीय सहयोग रहा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबीर खालसा दल ने कृषि विधेयक 2020 को निरस्त करने की माँग करते हुए उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
    Next Article स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कार्यकाल के 1 वर्ष के दौरान नए कीर्तिमान स्थापित किया :कांग्रेस

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    November 7, 2026

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.