Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टीम इंडिया दूसरी पारी में 36 रन पर ऑल आउट, ऑस्‍ट्रेलिया को जीत के लिए चाहिए 90 रन
    Breaking News

    टीम इंडिया दूसरी पारी में 36 रन पर ऑल आउट, ऑस्‍ट्रेलिया को जीत के लिए चाहिए 90 रन

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 19, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एडिलेड. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का पहला टेस्ट मैच एडिलेड के एडिलेड ओवल मैदान पर खेला जा रहा है. आज मैच के तीसरे दिन भारत अपनी दूसरी पारी खेल रहा है. मैच के दूसरे दिन भारत ने पहली पारी में 244 रन बनाए. शमी चोटिल होने की वजह से रिटायर्ड आउट हो गए. इसी के साथ भारत की दूसरी पारी 36 रन पर ऑलआउट हो गई. ऑस्‍ट्रेलिया को जीत के लिए 90 रन की जरूरत है.

    भारत का यह टेस्‍ट क्रिकेट में सबसे न्‍यूनतम स्‍कोर है. इससे पहले भारत का न्‍यूनतम स्‍कोर 42 रन का था, जो उसने 1974 में इंग्‍लैंड के खिलाफ बनाया था

    तीसरे दिन जब खेल शुरू हुआ तो पैट कमिंस और जॉश हेजलवुड की जोड़ी ने मोर्चा संभाला. एक के बाद विकेट गिरने का ऐसा सिलसिला शुरू हुआ जो थामे नहीं थमा. हेजलवुड और कमिंस की गेंदों के आगे एक-एक बार भारतीय बल्‍लेबाज सरेंडर करते चले गए. टीम इंडिया टेस्‍ट इतिहास में अपने सबसे कम स्‍कोर का शर्मनाक रेकॉर्ड बनाया.

    पृथ्‍वी शॉ के दोबारा सस्‍ते में आउट होने के बाद विराट कोहली ने शुक्रवार को जसप्रीत बुमराह को नाइट वॉचमैन बनाकर भेजा था. कल बुमराह ने अपना रोल बखूबी निभाया था. मगर आज जब खेल शुरू हुआ तो पैट कमिंस की एक गेंद पर वह उन्‍हें ही कैच थमा बैठे. तब भारत का स्‍कोर 15 रन था.

    टीम के सबसे भरोसेमंद बल्‍लेबाज चेतेश्‍वर पुजारा दूसरी पारी में पहली जैसा प्रदर्शन नहीं दोहरा सके. जब कमिंस ने टिम पेन के हाथों पुजारा को कैच कराया, तब उनका खाता भी नहीं खुला था.

    कमिंस दो झटके दे चुके थे. अब बारी जॉश हेजलवुड की थी. उन्‍होंने ओपनर मयंक अग्रवाल को टिम पेन के हाथों कैच कराया. अग्रवाल ने 40 गेंद में 9 रन बनाए. अजिंक्‍य रहाणे पहली पारी में विराट कोहली को रनआउट कराके खासी आलोचना झेल चुके थे. दूसरी पारी में हेजलवुड की एक गेंद पर बल्‍ला अड़ाकर उन्‍होंने फिर गलती कर दी. रहाणे डक का शिकार हुए.

    तो अब स्‍कोर था 15 रन और भारत के 5 विकेट गिर चुके थे. कप्‍तान विराट कोहली क्रीज पर थे. पैट कमिंस की गेंदें आग उगल रही थीं और एक गेंद ने एज ले लिया. ग्रीन ने कोई गलती नहीं की. कोहली निराश थे. टीम के 6 विकेट सिर्फ 19 रन पर गिर चुके थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने वेदांत पटेल को बनाया असिस्टेंट प्रेस सेक्रेटरी
    Next Article मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से झारखण्ड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री एच. सी. मिश्रा ने मुलाकात की

    Related Posts

    वेनेजुएला भूकंप: भीषण झटकों से भारी तबाही, दहशत में रातभर सड़कों पर रहे लोग

    June 27, 2026

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    June 26, 2026

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भारत में शहरीकरण की नई पहचान: अब बनेगी ‘कार्यात्मक शहरी बस्तियां’ श्रेणी

    वेनेजुएला भूकंप: भीषण झटकों से भारी तबाही, दहशत में रातभर सड़कों पर रहे लोग

    आज भी ‘गुलामी जिंदा है’: मुजफ्फरनगर में 13 मजदूरों की दहला देने वाली आपबीती

    पासपोर्ट और भारत की नागरिकता का प्रमाण: उलझनें और चुनौतियाँ

    रिश्तों का संकट: विश्वास के कत्ल से हिलता समाज, समाधान कब?

    मॉनसून सत्र से पहले देश में बदल रहा राजनीतिक संख्या बल: क्या होगा असर?

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.