Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ममता बनर्जी बोलीं, हिम्‍मत है तो राष्‍ट्रपति शासन लगाए केंद्र
    Breaking News Headlines राजनीति

    ममता बनर्जी बोलीं, हिम्‍मत है तो राष्‍ट्रपति शासन लगाए केंद्र

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 16, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जलपाईगुड़ी. पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर खुलकर हमला बोला. एक सभा में बोलते हुए ममता ने कहा कि बीजेपी ने समुदायों के बीच दंगों और नफरत को नया धर्म बनाया है. ममता ने बीजेपी को चुनौती दी कि वह देश का राष्‍ट्रगान बदलकर दिखाए, उसे माकूल जवाब मिलेगा. ममता ने आरोप लगाया कि बीजेपी बंगाल को दंगाग्रस्‍त गुजरात में बदलना चाह रही है.

    हाल ही में राष्‍ट्रगान बदलने संबंधी बीजेपी एमपी सुब्रमण्‍यम स्‍वामी के लिखे पत्र के संदर्भ में ममता ने कहा, ‘अगर बीजेपी ऐसा करने का दु:साहस करती है तो राज्‍य की जनता उसे माकूल जवाब देगी. वह हमारे देश का इतिहास बदलना चाहते हैं और राष्ट्रगान बदलने की बात कह रहे हैं.’

    ममता बनर्जी ने सीएए और एनपीआर मुद्दे की चर्चा करते हुए कहा कि किसी को भी इनसे डरने की जरूरत नहीं है. हमने पश्चिम बंगाल में शरणार्थियों को कॉलोनियों को मान्‍यता दी है. गोरखालैंड के मुद्दे पर ममता ने कहा कि बीजेपी कभी भी गोरखालैंड समस्‍या का स्‍थायी समाधान नहीं खोज सकती, केवल तृणमूल कांग्रेस ही ऐसा कर सकती है.

    ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र राज्‍य के आईपीएस अफसरों को अपने यहां बुलाकर राज्‍य के क्षेत्राधिकार में हस्‍तक्षेप कर रहा है. ममता ने केंद्र सरकार को बंगाल में राष्‍ट्रपति शासन लगाने की चुनौती दी. ममता ने दोहराया कि बीजेपी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमला नहीं हुआ था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत द्वारा पिता की किताब पर रोक लगाने की मांग
    Next Article आज का दिन- बुधवार 16 दिसंबर 2020, भूमि, ऋणमुक्ति और पदोन्नति चाहिए तो इस देवी को मनाइए!

    Related Posts

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.