Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, पांच साल में 20 लाख बेरोजगारों को देंगें रोजगार
    Breaking News Headlines बिहार

    नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, पांच साल में 20 लाख बेरोजगारों को देंगें रोजगार

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 16, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना. बिहार में नई सरकार के गठन के बाद आज दूसरी बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक बुलाई थी. नई सरकार के शपथ ग्रहण के बाद लंबे अंतराल पर आज इस कैबिनेट की बैठक बुलाई गई थी. संवाद में आयोजित कैबिनेट मीटिंग में आज कुल 15 महत्वपूर्ण निर्णय लिये गए. इस बैठक की सबसे खास बात यह रही कि चुनाव के दौरान बीजेपी की ओर किए गए वायदे पर सरकार ने अमल करने की पहल शुरु कर दी. नीतीश कैबिनेट में बीजेपी के चुनावी वायदे कोरोना संक्रमण का फ्री टीकाकरण और 20 लाख रोजगार सृजन को लेकर सहमति बन गई है.

    एनडीए के चुनावी वायदे पर नीतीश कैबिनेट की मुहर

    बिहार विधान सभा के दौरान चुनावी सभा में बीजेपी के नेताओं ने ऐलान किया था कि राज्य में कोरोना का टीका फ्री में दिया जाएगा, इस पर नीतीश कैबिनेट ने आज मुहर लगा दी है.

    20 लाख लोगों को रोजगार देने पर मुहर

    विधान सभा चुनाव के दरम्यान बिहार में रोजगार सृजन की जो घोषणा एनडीए सरकार ने की थी उस पर भी अब सरकार ने अमल करना शुरु कर दिया है. नीतीश कैबिनेट की बैठक में युवाओं को व्यवसाय से जोडऩे के लिए 50 फ़ीसदी अनुदान देने पर फैसला हुआ है.साथ हीं अविवाहित महिलाओं को इंटर पास करने पर 25 हजार रुपए और अविवाहित महिलाओं के ग्रेजुएट होने पर 50 हजार रुपए का अनुदान दिया जाएगा साथ हीं बिहार में अगले 5 साल तक रोजगार सृजन के लिए विभिन्न संस्थाओं का सृजन किया जाएगा और 20 लाख रोजगार का सृजन 5 साल तक किया जाएगा.बिहार में तकनीकी शिक्षा को हिंदी भाषा से जोड़ा जाएगा. युवाओं को व्यवसाय के लिए बिहार में 50 हजार का अनुदान मिलेगा जिस पर 50 फ़ीसदी सब्सिडी रहेगी. हृदय में छिद्र के साथ जन्म ने वाले बच्चों को निशुल्क उपचार देने का फैसला लिया गया है. सभी शहरों में रहने वाले बुजुर्गों के लिए बहुमंजिले आवास की व्यवस्था होगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीएम मोदी ने 1971 की जंग के जांबाजों को दी सलामी, जलाई विजय ज्योति
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी ने कच्छ में दुनिया का सबसे बड़े ऊर्जा पार्क का किया शिलान्यास

    Related Posts

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.