Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गूगल , फेसबुक , यूट्यूब एवं अन्य सभी सोशल साइट्स से सारी अश्लील वीडियो , चित्रों व कहानियों को हटाए जाने की मांग के साथ ढुलमुल नीति का विरोध 
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से झारखंड

    गूगल , फेसबुक , यूट्यूब एवं अन्य सभी सोशल साइट्स से सारी अश्लील वीडियो , चित्रों व कहानियों को हटाए जाने की मांग के साथ ढुलमुल नीति का विरोध 

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 14, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गूगल , फेसबुक , यूट्यूब एवं अन्य सभी सोशल साइट्स से सारी अश्लील वीडियो , चित्रों व कहानियों को हटाए जाने की मांग के साथ ढुलमुल नीति का विरोध

    गूगल , फेसबुक , यूट्यूब एवं अन्य सभी सोशल साइट्स से सारी अश्लील वीडियो , चित्रों व कहानियों को हटाए जाने की मांग को लेकर एक पत्र सूचना एवं प्रसारण मंत्री को भेजा गया था ।

    कोई जवाब नहीं मिलने पर प्रधानमंत्री जी से मिलने का समय ट्वीटर पर ट्वीट कर प्रधानमंत्री जी एवं प्रधानमंत्री कार्यालय से मांगा गया था ।

    वहां से भी कोई उत्तर नहीं मिला तब भारतीय जन महासभा के द्वारा आगे की रणनीति पर विचार विमर्श करने हेतु एक गूगल मीट का आयोजन रविवार दिनांक 13 दिसंबर 2020 को किया गया ।

    भारतीय जन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने मीटिंग को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की ढुलमुल नीति का हम विरोध करते हैं ।

    कहा कि भारत की संस्कृति को समाप्त कर हमें गुलाम बनाने की प्रवृत्ति विदेशियों की रही है । हम अपनी संस्कृति को नष्ट नहीं होने देंगे ।

    इस मीटिंग में देशभर के विभिन्न भागों के लोगों के साथ साथ विदेशों से भी कुछ लोग सम्मिलित हुए ।

    अनेक लोगों ने अपने विचार रखे और मीटिंग में यह निर्णय लिया गया कि 1 सप्ताह तक हम भारत सरकार के द्वारा सकारात्मक पहल का इंतजार करेंगे और अगले रविवार 20 दिसंबर को पुनः गूगल मीट का आयोजन कर आगे की लड़ाई को सुनिश्चित करेंगे
    और अगर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के द्वारा हमें कोई भी रिप्लाई नहीं मिलता है और प्रधानमंत्री कार्यालय से भी कोई भी रिप्लाई नहीं मिलता है तो ऐसी स्थिति में फिर नई दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना अवश्य दिया जाएगा जिसकी तिथि आगामी गूगल मीट में फाइनल की जाएगी ।

    आज की गूगल मीटिंग में श्री पोद्दार के अलावे पाकुड़ से कृष्णा कुमार साहा ,
    सिंगापुर से बिदेह नंदिनी चौधरी
    जयपुर से ओम प्रकाश अग्रवाल
    प्रयागराज से आशुतोष गोयल ,
    नागपुर से अनुसूया अग्रवाल ,
    सेंधवा मध्य प्रदेश से सुमित अग्रवाल ,
    मेरठ से लक्ष्मी गोसाई
    दुमका से सोनम कुमारी , कल्पना शर्मा , पायल साहा , रेखा देवी ,
    देवघर से बुलबुल शर्मा ,
    पूर्वी सिंहभूम से अर्चना बरनवाल , संदीप कुमार , सुजीत कुमार ,
    बागपत से राकेश आर्य ,
    सूरत से श्याम लाल न्याती ,
    भागलपुर बिहार से लक्ष्मी सिंह
    एवं अन्य अनेक लोग सम्मिलित थे ।

    यह जानकारी भारतीय जन महासभा द्वारा जारी की गई एक विज्ञप्ति में दी गई है ।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article कोरोना के एक्टिव मामले बचे सिर्फ 3.56 प्रतिशत, नये मामलों में भी आई कमी

    Related Posts

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    June 26, 2026

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    June 26, 2026

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    टाटा-रांची एलिवेटेड कॉरिडोर को फिर झटका, वन भूमि डायवर्जन के लिए NOC पर सरकार ने लगाई रोक!

    यौम-ए-आशूरा पर विभिन्न अखाड़ा समितियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता

    एसआईआर में फर्जी दस्तावेज बनवाने पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त राजीव रंजन

    अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: ‘वायरल बॉय धूम’ पिंटू प्रसाद बने नशा मुक्ति अभियान का चेहरा

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.