Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आज का दिनः सोमवार 16 नवंबर 2020, भैया दूज पर भाई दूज टीका मुहूर्त…
    Headlines धर्म

    आज का दिनः सोमवार 16 नवंबर 2020, भैया दूज पर भाई दूज टीका मुहूर्त…

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 16, 2020No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी

    * भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का सम्मान प्रकट करनेवाले दो त्योहारों का जीवन में विशेष महत्व है… भाई दूज और रक्षा बंधन!

    * रक्षा बंधन के अवसर पर जहां बहन, भाई के घर जा कर रक्षा-सूत्र बांधती है वहीं भाई दूज पर भाई, बहन के घर जाता है और बहन शुभकामनाओं का टीका लगाती है.

    * भाई दूज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाए जाने वाला हिन्दुओं का शुभ पर्व है जिसे यम द्वितीया भी पुकारते हैं.

    * इस अवसर पर बहन, रोली और अक्षत से अपने भाई को तिलक लगा कर उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देती है.

    * विभिन्न शहरों में भाई दूज टीक मुहूर्त इस प्रकार हैं…

    * नई दिल्ली… 01:10 से 03:18 बजे तक.

    * मुंबई… 01:31 से 03:45 बजे तक..

    * चैन्नई… 01:03 से 03:21 बजे तक.

    * जबलपुर… 01:01 से 03:13 बजे तक.

    * बांसवाड़ा… 01:23 से 03:35 बजे तक.

    * जयपुर… 01:16 से 03:26 बजे तक.

    * इंदौर… 01:18 से 03:30 बजे तक.

    * भोपाल…01:11 से 03:23 बजे तक.

    – आज का राशिफल –

    मेष राशि:- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ

    मेष राशि:- पारिवारिक ज़िम्मेदारियों को न भूलें. घटती घरेलू ज़िम्मेदारी और रुपये-पैसे को लेकर वाद-विवाद के चलते आपके वैवाहिक जीवन में खटास पैदा हो सकती है. आप महसूस करेंगे कि आपकी रचनात्मकता कहीं खो गयी है और फ़ैसले करने में आपको ख़ासी दिक़्क़त का सामना करना पड़ेगा. नए विचारों और आइडिया को जाँचने का बेहतरीन वक़्त.

    वृष राशि:- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

    वृष राशि:- बैंक से जुड़े लेन-देन में काफ़ी सावधानी बरतने की ज़रूरत है. कामकाज के दौरान तनाव आपकी मानसिक शान्ति भंग कर सकता है. आज के दिन आपकी योजनाओं में आख़िरी पल में बदलाव हो सकते हैं.

    मिथुन राशि:- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा

    मिथुन राशि:- अगर आपने ज़्यादा खुले दिल से पैसे ख़र्च किए तो आप आर्थिक तौर पर बाद में समस्या का सामना कर सकते हैं. रिश्तेदारों के साथ बिताया गया वक़्त आपके लिए फ़ायदेमंद रहेगा. रोमांस को झटका लगेगा और आपके क़ीमती तोहफ़े भी मिलेंगे.

    कर्क राशि:- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

    कर्क राशि:- आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएँ. आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको दूसरों से आगे रखने में मदद करेगा. ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं.

    सिंह राशि:- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

    सिंह राशि:- निवेश करने और अनुमान के आधार पर पैसे लगाने के लिहाज़ से अच्छा दिन नहीं है. परिवार और बच्चों के साथ बिताया समय आपको फिर ऊर्जा से लबरेज़ कर देगा. क्योंकि आप किसी ख़ास के साथ की कमी महसूस कर रहे हैं. कार्यक्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए अपनी महीनत से कार्य सिद्ध होगा.

    कन्या राशि:- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

    कन्या राशि:- काम का दबाव और घरेलू मतभेद तनाव की वजह बन सकते हैं. अगर आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सही तरीक़े से इस्तेमाल करें तो वह काफ़ी फ़ायदेमंद साबित होगी. घरेलू काम थका देने वाला होगा और इसलिए मानसिक तनाव की वजह भी बन सकता है. अपने काम में तेज़ी लाने के लिए आप तकनीक से जुड़ी चीज़ों में निवेश कर सकते हैं. आपमें से कुछ लोगों को लंबा सफ़र करना पड़ सकता है.

    तुला राशि:- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

    तुला राशि:- विश्वास कीजिए कि ख़ुद पर यक़ीन ही बहादुरी की असली परख है. मनोरंजन और सौन्दर्य में इज़ाफ़े पर ज़रुरत से ज़्यादा वक़्त न ख़र्च करें. ग़लत बातों को ग़लत वक़्त पर कहने से बचें. जिन्हें आप चाहते हैं, उनका दिल दुखाने से बचें. एक-तरफ़ा इश्क़ के चक्कर में अपना वक़्त बर्बाद न करें.

    वृश्चिक राशि:- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

    वृश्चिक राशि:- आप जल्द ही लम्बे समय से चली आ रही बीमारी से उबरकर पूरी तरह सेहतमंद हो सकते हैं. लेकिन ऐसे ख़ुदगर्ज़ और ग़ुस्सैल इंसान से बचें, जो आपको तनाव दे सकता है. और आपकी परेशानियों में इज़ाफ़ा कर सकता है. आर्थिक तौर पर सुधार तय है. कुछ भी चालाकी भरे काम को करने से बचें. मानसिक शांति के लिए इस तरह के कामों में से दूर रहें.

    धनु राशि:- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे

    धनु राशि:- ज़रूरत से ज़्यादा वक़्त व पैसा मनोरंजन पर ख़र्च न करें. जिसपर आप यक़ीन करते हैं, मुमकिन है वह आपको पूरा सच न बता रहा हो. संभव है कि आपके वरिष्ठ आपकी बातों को ठीक से न समझ सकें. लेकिन धैर्य बनाए रखें, जल्दी ही वे आपकी बातों को समझ सकेंगे. लम्बे वक़्त से लटकी हुई दिक़्क़तों को जल्द ही हल करने की ज़रूरत है. और आप जानते हैं कि आपको कहीं-न-कहीं से शुरुआत करनी होगी- इसलिए सकारात्मक सोचें और आज से ही प्रयास शुरू करें.

    मकर राशि:- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी

    मकर राशि:- निश्चित तौर पर वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा- लेकिन साथ ही ख़र्चों में भी इज़ाफ़ा होगी. अपने क़रीबी लोगों के सामने ऐसी बातें उठाने से बचें, जो उन्हें उदास कर सकती हैं. आपके प्रिय का मूड आज कुछ उखड़ा-उखड़ा हो सकता है. इसलिए अपने तेज़-तर्रार रवैये पर थोड़ी लगाम लगाएँ, नहीं तो अच्छी-ख़ासी दोस्ती में दरार पड़ सकती है.

    कुम्भ राशि:- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

    कुम्भ राशि:- रचनात्मक काम आपको सुक़ून देगा. भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें. दोस्त और पारिवारिक मित्र आपका उत्साह बढ़ाएंगे. कामकाज में व्यस्तता के चलते रोमांस को दरकिनार होना पड़ेगा. आपका जीवनसाथी सहयोगी और मददगार रहेगा. दिक़्क़तों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की आपकी क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी. आपका जीवनसाथी आपसे परिवार और उनके बीच किसी एक को चुनने को कह सकता है.

    मीन राशि:- दी, दू, थ,झ, ञ,दे, दो, चा, ची

    मीन राशि:- मानसिक शान्ति के लिए किसी दान-पुण्य के काम में सहभागिता करें. आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैदा होगी. जिन लोगों से आपकी मुलाक़ात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है. अपना रवैया ईमानदार और स्पष्टवादी रखें. लोग आपकी दृढ़ता और क्षमताओं को सराहेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश में कोरोना के दैनिक मामलों में आई गिरावट, पिछले 24 घंटे में सामने आए 41100 नए मरीज
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    June 9, 2026

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.