Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोरोना से देश में 79 लाख से ज्यादा लोग हुए स्वस्थ, अब तक 11.96 करोड़ हुए टेस्ट
    Breaking News Headlines

    कोरोना से देश में 79 लाख से ज्यादा लोग हुए स्वस्थ, अब तक 11.96 करोड़ हुए टेस्ट

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 11, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि देश में 79 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस संक्रमण से उबर ठीक चुके हैं. पिछले एक हफ्ते से औसतन हर रोज 51 हजार 476 लोग ठीक हो रहे हैं. मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने कहा कि अब तक 11.96 करोड़ से ज्यादा कोरोना वायरस संक्रमण के टेस्ट किए गए हैं. पिछले 7 दिनों से हर रोज 11 लाख टेस्ट किए जा रहे हैं. इस दौरान देश में संक्रमण की दर प्रतिदिन 4.2 प्रतिशत के आसपास रही है.

    स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि प्रति दस लाख पर अभी 235 कोरोना वायरस संक्रमण के मामले हैं. ये आंकड़े पिछले 7 दिनों के डाटा पर आधारित है. दूसरी ओर वैश्विक स्तर पर प्रति दस लाख संक्रमण के 482 मामले सामने आ रहे हैं. पिछले हफ्ते से प्रति दस लाख लोगों पर 3 लोगों की मौत दर्ज की गई है, जबकि वैश्विक आंकड़ा 7 मामलों का है.

    स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 5 लाख 1 हजार 214 केस हैं, जबकि 1 लाख 27 हजार से ज्यादा लोगों की संक्रमण के चलते मौत हो गई है. कोरोना वायरस संक्रमण के मामले में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों की बात करें, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु का नंबर आता है. पांचवें नंबर पर उत्तर प्रदेश है.

    कोरोना वायरस वैक्सीन के विकास के बारे में भूषण ने कहा कोविड-19 वैक्सीन एडमिनिस्ट्रेशन को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर विशेषज्ञों का एक समूह लगातार उत्पादकों और घरेलू-विदेशी कंपनियों से बात रहा है. हालांकि अभी कुछ कहा नहीं जा सकता. लेकिन जब भी रेगुलेटरी अप्रूवल आएंगे. पब्लिक के साथ सभी जानकारियां शेयर की जाएंगी.

    स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव ने कहा कि इस बातचीत में हम वैक्सीन के विकास कार्यों को देखते हैं. साथ ही नियामक संस्थाओं की ओर से मिले अप्रूवल भी वैक्सीन की स्थिति को बताते हैं.

    उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों का समूह इस बात पर भी विचार करता है कि वैक्सीन को 2 से माइनस 90 डिग्री तापमान पर स्टोर के लिए लॉजिस्टिक जरूरतें क्या होंगी. बिहार चुनाव में सोशल डिस्टेसिंग, मास्क और हैंड सैनिटाइजर के उपयोग पर राजेश भूषण ने कहा कि चुनाव के दौरान हमारी टीम ने पाया कि स्थिति संतोषजनक नहीं है. हालांकि बाद में बिहार सरकार ने चीजों को ठीक करने के लिए कदम उठाए और इस बारे में स्वास्थ्य विभाग की टीम अपनी रिपोर्ट केंद्र और राज्य को सौंपेगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article14 राज्यों को केन्द्र सरकार ने जारी किए 6,195 करोड़ रुपये
    Next Article देश के सबसे बड़े दानवीर बने अजीम प्रेमजी, एक साल में 7904 करोड़ रुपए दान किए

    Related Posts

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    July 22, 2026

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    July 22, 2026

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.