Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार में लंदन रिटर्न पुष्पम प्रिया चौधरी हारीं, शत्रुघ्न के बेटे लव भी हुए फेल
    Breaking News Headlines बिहार बेगूसराय राजनीति

    बिहार में लंदन रिटर्न पुष्पम प्रिया चौधरी हारीं, शत्रुघ्न के बेटे लव भी हुए फेल

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 11, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना. बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बांकीपुर विधानसभा सीट पर मतगणना पूरी हो गई है. यहां बीजेपी के नितिन नबीन ने जीत दर्ज की. वहीं बदलाव की राजनीति की बात और इसके दावे करने वाली पुष्पम प्रिया चौधरी सीट पर तीसरे नंबर पर रहीं और पूरी मतगणना के दौरान एक बार भी दौड़ में नहीं आ सकीं. उन्हें करीब 1500 वोट ही मिल सके. बीजेपी के नितिन नबीन ने इस सीट पर शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव को भी इस सीट पर मात दी. पुष्पम प्रिया इसके अलावा बिस्फी सीट से भी उम्मीदवार थीं. वहां भी वे हार रही हैं. उन्हें नोटा से भी ढ़ाई गुना कम वोट मिले हैं.

    बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में राष्ट्रीय स्तर पर पुष्पम प्रिया चौधरी ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया था. लंदन रिटर्न पुष्पम को बिहार राजनीति का सनसनी भी कहा जा रहा था. एक समय में उनके पिता जेडीयू में थे, लेकिन इस चुनाव में पुष्पम ने अलग ही पार्टी बनाकर मैदान में उतरीं.

    पुष्पम प्रिया चौधरी ने प्लूरल्स पार्टी की स्थापना की. इसी पार्टी से खुद भी चुनाव लड़ीं और दूसरी सीटों पर भी प्रत्याशियों को मैदान में उतारा. पुष्पम की पार्टी ने अपने पहले चुनाव में साफ सुथरी छवि वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षक, डॉक्टर और अन्य पेशेवरों को टिकट देने की कोशिश की. पुष्पम ने मार्च के बाद से बांकीपुर में गांवों का दौरा कर रही हैं और स्थानीय लोगों से मिली थीं. वह दावा कर रही थीं कि उनकी पार्टी को भारत के चुनाव आयोग से पंजीकृत किया गया है.

    बिहार चुनावों की सनसनी पुष्पम प्रिया जेडीयू के नेता और विधान परिषद के सदस्य रह चुके विनोद चौधरी की बेटी हैं. मूल रूप से दरभंगा की रहने वाली पुष्पम ने लंदन के मशहूर लंदन स्कूल ऑफ इकॉनमिक्स से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. प्लूरल्स पार्टी की स्थापना करने वाली पुष्पम पार्टी की अध्यक्ष भी हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवैक्सीन की गुड न्यूज पर जमकर झूमा शेयर बाजार, सेंसेक्स पहली बार 43277 पर बंद हुआ
    Next Article पीएम मोदी ने एससीओ के मंच सेे चीन और पाकिस्तान को चेताया, कहा- क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करें

    Related Posts

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    June 6, 2026

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    June 6, 2026

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    गिरिडीह सदर अस्पताल में मौत के बाद बवाल: ऑक्सीजन और ICU नहीं मिलने से गई जान? परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.