Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मणिपुर में कांपी धरती, कांपे लोग, भूकंप के ताबड़तोड़ झटके, घरों से बाहर निकले लोग
    Breaking News Headlines

    मणिपुर में कांपी धरती, कांपे लोग, भूकंप के ताबड़तोड़ झटके, घरों से बाहर निकले लोग

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 9, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देश में एक बार फिर से भूकंप के झटकों ने लोगों को हिला के रख दिया. मणिपुर में भूकंप के ताबड़तोड़ झटकों से धरती थर्रा उठी है. ऐसे में नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, रविवार दोपहर मौरंग में मणिपुर के निकट रिक्टर पैमाने पर 3.4 तीव्रता वाले भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए. रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र मौरंग में मणिपुर यानी भारत से 56 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में था. बताया जा रहा कि भूकंप भारतीय समयानुसार 3.02 बजे सतह से 46 किलोमीटर की गहराई में आया था.

    ऐसे में कंपकपाती धरती ने लोगों को डरा के रख दिया है. डरे-सहमे लोग घरों से बाहर निकल आए. इससे पहले अंडमान और निकोबार द्वीप समूह उस वक्त थर्रा उठा, जब यहां भूकंप के झटके महसूस किए गए. यहां पर आज यानी शनिवार दोपहर को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 मापी गई. जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 12 बजकर 30 मिनट पर भूकंप आया था. हालांकि इस दौरान किसी तरह के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है.

    कई बार भूकंप के झटके

    नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि भूकंप का केंद्र पोर्ट ब्लेयर के दक्षिण-पूर्व में 143 किमी पर था. बता दें कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में इस साल कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. हालांकि इस दौरान ज्यादा नुकसान होने की खबर सामने नहीं आई. आपको बता दें कि देश में आये दिन भूकंप के झटकों को महसूस किया जा रहा है. उत्तर भारत के तमाम इलाकों में भूकंप की घटना सामने आती रही है. इनमें सबसे ज्यादा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में पिछले कई हफ्तों में भूकंप रिपोर्ट किए गए हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत-चीन के एलएसी पर तनाव घटाने सहमत, सेना के डिसएंगेजमेंट पर बनी सहमति
    Next Article 6 साल की बच्ची की रेप के बाद की गई थी हत्या

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.