Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे है बिग-बी
    Headlines सिनेमा

    सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे है बिग-बी

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 9, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वह अक्सर सोशल मीडिया पर अलग-अलग मुद्दों पर अपनी राय रखते नजर आते हैं. इसके साथ ही वह अपनी दिनचर्या की जानकारी भी अपने फैंस के साथ शेयर करने से नहीं चूकते. हाल ही में बिग-बी ने अपने रुटीन को लेकर खुलासा किया था कि वह दिन में करीब 15 से 17 घंटे काम करते हैं. इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो भी शेयर की है. जिसके साथ उन्होंने ऐसा कैप्शन दिया है, जिसके चलते अब वह खुद ही ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं.

    अमिताभ अपनी फोटो पर दिए कैप्शन के चलते सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं. उन्होंने अपनी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- एक बात तो तय है…दुनिया में लोगों के पास फुर्सत बहुत है. बिग बी का यह कैप्शन पढऩे के बाद उनके फैन उनसे नाराज दिखाई दे रहे हैं. फोटो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है- लोगों के पास 3 घंटे की फुर्सत है, तभी आप जैसे एक्टर लोगों का घर चल रहा है भाई साहब.

    एक अन्य यूजर ने उनकी फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा है- सही कहा…अपने ट्वीट को नंबर देना, ये भी किसी फुर्सतिया काम से कम नहीं है. वहीं दूसरे ने लिखा- आप हमारी नजरों में हीरो थे, अब जीरो बन गए हैं. वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- फुर्सत हो, तब भी केबीसी नहीं देखने का. और एक अन्य यूजर ने लिखा है- तभी तो आप लोगों का धंधा चलता है. नहीं तो कोई क्यों अपने पैसे और समय बर्बाद करके आपकी फिल्म देखेगा. और हां, आप लोग जो रईस बने हुए हैं, वह हमारी फुर्सत की ही देन है.

    बता दें कि बिग बी इन दिनों अपने रियेलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति 12 की शूटिंग में व्यस्त हैं. वह अक्सर ही केबीसी के सेट से अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं. सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. इंस्टाग्राम से लेकर ट्विटर तक, अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उन्हें करोड़ों लोग फॉलो करते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश में एक्टिव केस में 51वें दिन भी कमी, अब 5.11 लाख मरीजों का इलाज चल रहा
    Next Article भारत-चीन के एलएसी पर तनाव घटाने सहमत, सेना के डिसएंगेजमेंट पर बनी सहमति

    Related Posts

    विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधान जिला जज ने पौधारोपण कर स्वच्छ पर्यावरण का दिया संदेश

    June 6, 2026

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    June 6, 2026

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमीन गई, नौकरी नहीं मिली, यूसील के खिलाफ खेत में उतरीं विस्थापित महिला आशा उरांव, अनोखे विरोध से मचा हड़कंप

    विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधान जिला जज ने पौधारोपण कर स्वच्छ पर्यावरण का दिया संदेश

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    बोलानी थाना क्षेत्र मे अज्ञात वाहन के धक्के से मोटसाइकिल सवार युवक की मौत

    रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.