Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भागलपुर में गंगा नदी में यात्रियों से भरी नाव डूबी, 15 से अधिक लोग लापता
    Breaking News बिहार

    भागलपुर में गंगा नदी में यात्रियों से भरी नाव डूबी, 15 से अधिक लोग लापता

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 6, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भागलपुर. गंगा नदी में यात्रियों से भरी एक नाव पलट गई. हादसा नवगछिया के गोपालपुर तीनटंगा जहाज घाट के समीप हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार, नाव पर 50 से अधिक की संख्या में लोग सवार थे. हालांकि, स्थानीय लोगों की मदद से 30 लोगों को डूबने से बचा लिया गया है. इस बीच एक महिला का शव बरामद भी किया गया है. अभी भी 15 से 20 लोग लापता बताए जा रहे हैं. स्थानीय मल्लाहों की मदद से लोगों की खोजबीन जारी है.

    घटना के बारे में बताया जा रहा है कि नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के तीनटंगा दियारा जहाज घाट पर मजदूर और किसान प्राइवेट नाव पर सवार होकर दियारा (नदी किनारे का क्षेत्र) मकई की बुआई करने के लिए जा रहे थे. क्षमता से ज्‍यादा यात्रियों की वजह से नाव डूबने लगी. आनन-फानन में कई लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई तो कइयों को स्थानीय लोगों और मल्लाहों की मदद से बाहर निकाल लिया गया. हालांकि, काफी संख्या में लोग अब भी लापता हैं.

    घटना तीनटंगा घाट के पास की है. नाव पर पचास से अधिक लोगों के सावर होने की बात कही जा रही है. नाव हादसे के बाद तीस से अधिक की संख्या में लोगों को बाहर निकाला गया. वहीं एक महिला का शव बाहर निकाला गया है. पानी से निकाले गये लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोपालपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. प्रशासन के कई आला अफसर समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और मल्लाहों के मदद से लापता लोगों को ढूंढने का सिलसिला जारी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपाकिस्तान के एक और मंदिर में तोड़फोड़, मारपीट की और मूर्ति तोड़ी
    Next Article छत्तीसगढ़: कब्र में गड़े मुर्दे भी उखाड़ कर खा जाता है यह जानवर

    Related Posts

    हाईकेगोड़ा से चांगीरा तक 3 करोड़ की लागत से होगा 3.7 किमी का सड़क निर्माण, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

    May 6, 2026

    टंडवा की सड़कों पर मौत का तांडव: दो युवकों की कुचलकर मौत, आक्रोश में उबल उठा जनसैलाब ।

    May 6, 2026

    करंट की चपेट में आकर जंगली हाथी की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

    May 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    हाईकेगोड़ा से चांगीरा तक 3 करोड़ की लागत से होगा 3.7 किमी का सड़क निर्माण, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

    टंडवा की सड़कों पर मौत का तांडव: दो युवकों की कुचलकर मौत, आक्रोश में उबल उठा जनसैलाब ।

    करंट की चपेट में आकर जंगली हाथी की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

    ब्रह्मर्षि विकास मंच कदमा इकाई की बैठक संपन्न, 1 जून को मनाया जाएगा स्व. ब्रह्मेश्वर मुखिया का शहादत दिवस

    संपत्ति के लिए पिता की पिटाई करने वालों पर मुकदमा दर्ज 

    बंगाल चुनाव में हार: ममता बनर्जी का बयान और बड़े आरोप | राष्ट्र संवाद

    दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 का भव्य आगाज | राष्ट्र संवाद

    ठाणे: जनगणना ड्यूटी से इनकार करने वाले शिक्षकों पर FIR | राष्ट्र संवाद

    बीजेपी पर ‘वोट चोरी’ का आरोप: विपक्ष में क्यों नहीं कोई जेपी या अन्ना? | राष्ट्र संवाद

    बंगाल विजय: संघ की जमीनी साधना और भाजपा की जीत | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.