Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाकिस्तान के एक और मंदिर में तोड़फोड़, मारपीट की और मूर्ति तोड़ी
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    पाकिस्तान के एक और मंदिर में तोड़फोड़, मारपीट की और मूर्ति तोड़ी

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 6, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    इस्लामाबाद. पाकिस्तान के सिंध प्रांत में अल्पसंख्यक हिन्दुओं पर हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. बीते रविवार को मुस्लिम कट्टरपंथियों की भीड़ ने सिंध प्रांत में एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की. इस मंदिर के आस-पास रहने वाले करीब 300 हिंदू परिवारों के सदस्यों को न सिर्फ पीटा गया बल्कि वहां से चले जाने की धमकी भी दी गयी. हालांकि इस इलाके में रहने वाले मुस्लिम परिवारों के लोगों ने इन दंगाइयों कों भगा दिया.

    डॉन की खबर के मुताबिक पाकिस्तान के सिंध प्रांत में उग्र भीड़ ने फि एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की है. कट्टरपंथियों की भीड़ ने वहां रह रहे 300 हिंदू परिवारों पर हमले का प्रयास भी किया किया. हालांकि पड़ोस में साथ रह रहे स्थानीय मुसलमानों ने उग्र दंगाइयों की भीड़ को इलाके में घुसने नहीं दिया. यह घटना रविवार को शीतल दास परिसर में हुई, जहां करीब 300 हिंदू परिवार और 30 मुस्लिम परिवार रहते हैं. खबरों के मुताबिक पड़ोस में रहने वाले लोगों ने बताया कि काफी आदमी परिसर के एकमात्र द्वार के बाहर एकत्र हो गए थे. इनमें से कई दंगाइयों ने कुछ हिंदू लोगों को पीटना भी शुरू कर दिया था. इनमें से कई लोगों का हिंदू परिवारों पर हमला करने का इरादा था.

    हालांकि मंदिर परिसर में और इसके आसपास रहने वाले मुसलमान तुरंत द्वार पर पहुंचे और भीड़ को इलाके में घुसने से रोका. एक हिंदू व्यक्ति ने पाकिस्तानी अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून से कहा कि सूचना दिए जाने के बाद कुछ ही मिनटों में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी. एक अन्य हिंदू व्यक्ति ने कहा कि उग्र भीड़ के कुछ लोग मंदिर तक पहुंच गए और इसमें तोड़फोड़ का प्रयास किया. भीड़ हिंदू परिवारों पर हमला करना चाहती थी लेकिन पुलिस ने इसे नाकाम कर दिया.

    हालांकि, अन्य चश्मदीदों ने कहा कि घटना के दौरान तीन मूर्तियों को क्षतिग्रस्त किया गया है. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने भी इस बात की पुष्टि की कि स्थानीय मुस्लिम परिवारों ने विरोध कर हमलावरों को अल्पसंख्यक हिंदू परिवारों पर हमले से रोका. इस घटना के बाद मंगलवार तक 60 से अधिक हिंदू परिवार शहर के अन्य इलाकों में चले गए थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदुनिया की सबसे महंगी करेंसी: एक Bitcoin की कीमत 10.36 लाख रुपये
    Next Article भागलपुर में गंगा नदी में यात्रियों से भरी नाव डूबी, 15 से अधिक लोग लापता

    Related Posts

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    June 25, 2026

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    June 25, 2026

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    पैतृक जमीन हड़पने से सी ओ से शिकायत 

    यूसील प्रबंधन के द्वारा के के फार्मा को 1 साल में 2 करोड़ से अधिक का भुगतान लेकिन समय पर नहीं मिल रहा है मरीजों को जरूरी दवा

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.