Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार के मुंगेर में फिर भड़की हिंसा: एसपी कार्यालय में तोडफ़ोड़, पुलिस के वाहन फूंके
    Breaking News Headlines बिहार

    बिहार के मुंगेर में फिर भड़की हिंसा: एसपी कार्यालय में तोडफ़ोड़, पुलिस के वाहन फूंके

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 30, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंगेर. बिहार के मुंगेर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान मुंगेर में पुलिस फायरिंग मेंं एक युवक की मौत के मामले को लेकर गुरुवार को मुंगेर शहर में आज फिर हिंसा भड़क उठी. सैकड़ों की संख्या में आक्रोशित भीड़ ने पहले पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भारी तोडफ़ोड़ की और कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया. वही शहर के पूरबसराय ओपी के सामने पुलिस वाहन को आग के हवाले कर दिया.

    सैकड़ों की संख्या में सड़क पर उतरे लोग पुलिस प्रशासन के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं और मुंगेर के पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह को निलंबित करने सहित दोषी पुलिसकर्मियों पर हत्या की मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस बर्बरता के विरोध में आज मुंगेर के युवाओं का आक्रोश सड़कों पर उतर आया है.

    सैकड़ों की संख्या में युवा शहर में प्रदर्शन करते हुए पहले किला परिसर स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और वहां भारी तोड़फोड़ की. आक्रोशित व उग्र लोगों की भीड़ किला परिसर से निकलकर पहले कोतवाली थाना और फिर सड़कों पर प्रदर्शन करते हुए पूर्वसराय ओपी पहुंचा और वहां ओपी के सामने एक पुलिस वाहन में आग लगा दी है.मुंगेर शहर के बासुदेवपुर ओपी में भी किया तोड़फोड़ व आगजनी की गई है.

    मुंगेर के जिला पदाधिकारी राजेश मीणा द्वारा एक अधिकारिक बयान जारी कर बताया गया है कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए फायरिंग एवं घटित घटना को लेकर मुंगेर मुफस्सिल थानाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह एवं बासुदेवपुर ओपी के प्रभारी सुनील कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. चुनाव आयोग ने तत्काल प्रभाव से मुंगेर SP और DM को हटाने का आदेश दे दिया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपाकिस्तानी सेना को मिटाने की स्थिति में थे भारतीय जवान: बीएस धनोआ
    Next Article केन्द्रीय कर्मचारियों के लिये खुशखबरी: केंद्र सरकार ने घोषित की जीपीएफ की ब्याज दर

    Related Posts

    *नाना पाटेकर के निधन से नेचुरल एक्टिंग के एक अध्याय का समापन : आनंद सिंह*

    October 9, 2026

    नाना पाटेकरः अभिनय की आग में तपा असाधारण कलाकार

    October 9, 2026

    डिजिटल दुनिया में भरोसा ही सबसे बड़ा सवाल

    October 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    *नाना पाटेकर के निधन से नेचुरल एक्टिंग के एक अध्याय का समापन : आनंद सिंह*

    नाना पाटेकरः अभिनय की आग में तपा असाधारण कलाकार

    डिजिटल दुनिया में भरोसा ही सबसे बड़ा सवाल

    बापू की समाधि पहुंचा विपक्ष, कहा: सरकार की ‘सद्बुद्धि’ के लिए प्रार्थना की

    जीएसटी परिषद ने व्यापक सुधारों को दी मंजूरी; गिरफ्तारी का अधिकार समाप्त, तेजी से मिलेगा ‘रिफंड’

    Mania Casino Review: A Deep Dive into the High-Octane World of Modern iGaming

    रबी सीजन से पहले किसानों को 80 हजार क्विंटल प्रमाणित गेहूं बीज देगा

    लोकतांत्रिक अधिकारों के बाद अब अर्थव्यवस्था पर भी सरकार का प्रहार: प्रमोद तिवारी

    कांशीराम की विरासत और बसपा की मौजूदा चुनौती

    जमशेदपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया 94वां वायु सेना दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.