Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीएम योगी को प्रियंका की चिट्ठी, बुनकरों की मदद करें यूपी सरकार
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    सीएम योगी को प्रियंका की चिट्ठी, बुनकरों की मदद करें यूपी सरकार

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 30, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ. वाराणसी में अपनी मांगों को लेकर जारी बुनकरों की हड़ताल पर सिसायत तेज हो गई है. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने बुनकरों के बिजली बिल को लेकर योगी सरकार को आड़े हाथ लिया है. प्रियंका गांधी ने सीएम योगी को चिट्ठी लिखकर बुनकरों को फ्लैट रेट पर बिजली देने, फर्जी बकाया के नाम पर उन्हें परेशान ना करने की मांग की है.

    प्रियंका गांधी ने कहा, “दुनिया में बनारस का नाम मशहूर करने वाले बुनकरों को फ्लैट रेट पर बिजली न देना, नए रेट पर बिजली बिल वसूली के लिए उन्हें प्रताड़ित करना बेहद गलत है. भाजपा सरकार को अविलंब फ्लैट रेट पर बिजली व पुराने दर पर बकाया भुगतान लागू कर बुनकरों की रक्षा करनी चाहिए.

    प्रियंका गांधी ने अपनी चिट्ठी में लिखा, “मुख्यमंत्री महोदय, मैं उम्मीद करती हूं कि आप कुशल-मंगल होंगे. मेरी जानकारी में आया है कि पिछले कुछ समय से वाराणसी के बुनकर बहुत ही परेशान और हताश हैं. पूरी दुनिया में मशहूर बनारसी साड़ियों के बुनकरों के परिवार दाने-दाने को मोहताज हो गए हैं. कोरोना महामारी और सरकारी नीतियों के चलते उनका पूरा कारोबार चौपट हो गया है जबकि उनकी हस्तकला द्वारा सदियों से यूपी का नाम रौशन हुआ है. राज्य सरकार को इस कठिन दौर में उनकी पूरी सहायता करनी चाहिए.”

    प्रियंका ने ये भी कहा कि यूपीए सरकार ने 2006 में बुनकरों को फ्लैट रेट पर बिजली देने की योजना लागू की थी. मगर आपकी सरकार ये योजना खत्म कर के बुनकरों के साथ नाइंसाफी कर रही है. सिर्फ इतना ही नहीं बुनकरों ने मुझे बताया कि मनमाने बिजली बिल के खिलाफ जब वे हड़ताल पर गए तो सरकार ने उन्हें वार्ता के लिए बुलाया. सरकार के प्रतिनिधि ने उन्हें भरोसा भी दिलाया कि उनकी मांगें मान ली जाएंगी, लेकिन उसके बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान करने का कोई प्रयास नहीं हुआ.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएक नवंबर से बदल जाएंगे आपके पैसों से जुड़े ये नियम, जेब पर पड़ेगा सीधा असर
    Next Article पाकिस्तानी सेना को मिटाने की स्थिति में थे भारतीय जवान: बीएस धनोआ

    Related Posts

    37वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 363 खिलाड़ी होंगे शामिल

    October 6, 2026

    राष्ट्र संवाद नजरिया

    October 6, 2026

    प्रखंड कार्यालय मंसूरचक में सहयोग सेवा शिविर का आयोजन

    October 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Tortuga Casino VIP Free Spins : Taille et Fréquence

    Impresionante evenimente și emporium-events.ro pentru amintiri de neuitat și clipe speciale

    Excitement surrounding partypoker tournaments and cash games delivers incredible action

    Creative solutions bridging challenges with smirt23.uk deliver lasting impact

    Siirtokasinotfi – A Fresh Take on Finnish Casino Gaming

    37वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 363 खिलाड़ी होंगे शामिल

    राष्ट्र संवाद नजरिया

    प्रखंड कार्यालय मंसूरचक में सहयोग सेवा शिविर का आयोजन

    104 जगहों पर दुर्गा पूजा, सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने तय की जिम्मेदारी

    सहयोग शिविर में मिले 68 आवेदन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.