Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इंजीनियर पति का आरोप- ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर नपुंसक बनाना चाहती थी पत्नी, ऐसे हुआ खुलासा
    Breaking News Headlines

    इंजीनियर पति का आरोप- ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर नपुंसक बनाना चाहती थी पत्नी, ऐसे हुआ खुलासा

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 28, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पुणे. महाराष्ट्र के पुणे शहर के मालवाडी पुलिस स्टेशन में एक युवक ने अपनी पत्नी और उसके ब्वॉयफ्रेंड के खिलाफ उसे नपुंसक बनाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है. पीडि़त एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है.

    27 साल के इंजीनियर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि इसी साल मार्च में उसकी शादी हुई थी. उसकी पत्नी (25) भी एक इंजीनियर है. शादी के बाद लॉकडाउन लग गया और वे हनीमून पर नहीं जा सके. लॉकडाउन खुलने के बाद दोनों 18 अक्टूबर को महाबलेश्वर पहुंचे और वहां एक होटल में रुके. इसी होटल में पत्नी का ब्वॉयफ्रेंड (22) भी रुका हुआ था. उसने पीडि़त से दोस्ती कर ली और तीनों ने दो दिन तक होटल में खूब एन्जॉय किया.

    ऐसे पीडि़त के घर रहने लगा आरोपी

    होटल में ड्रिंक करने के दौरान पत्नी के ब्वॉयफ्रेंड ने पीडि़त को बताया कि वह भी वारजे इलाके में ही रहता है. लॉकडाउन में उसकी नौकरी चली गई है. वह अब किराया देने की स्थिति में भी नहीं है. उसने इंजीनियर से पूछा कि क्या वह उसके घर में रह सकता है? संदेह के बावजूद पीडि़त ने उसे अपने घर में रहने की मंजूरी दी. महाबलेश्वर से लौटने के बाद वह आरोपी ब्वॉयफ्रेंड इंजीनियर के घर शिफ्ट हो गया.

    ऐसे हुआ पत्नी के अफेयर का खुलासा

    पीडि़त ने बताया कि उसने दो दिन पहले आरोपी से उसका फोन एक कॉल करने का मांगा तो उसके उसकी पत्नी की एक पुरानी संदिग्ध तस्वीर नजर आई. उसने मोबाइल के मैसेज देखे तो हैरान हो गया. मैसेज में दोनों उसका प्राइवेट पार्ट की नस काटकर उसे नपुसंक बना देने की बात कर रहे थे. इसके बाद इंजीनियर के पैरों तले जमीन खिसक गई. मैसेज में आगे लिखा था कि नपुंसकता को आधार बना कर वे अदालत में आसानी से तलाक ले सकती है.

    कई साल से पत्नी को जानता था आरोपी

    पीडि़त इंजीनियर ने बताया कि इसके बाद वह पुलिस स्टेशन पहुंचा और केस दर्ज करवाया. पीडि़त ने पुलिस को पत्नी के मैसेज के स्क्रीनशॉट भी दे दिए हैं. पुलिस ने बताया कि इंजीनियर की पत्नी का कई साल से आरोपी संग अफेयर चल रहा था, लेकिन अलग कास्ट के होने के कारण दोनों की शादी नहीं हो सकी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत के दौरे पर पहुंचे पोम्पियो पर भड़का बीजिंग, कहा भारत-चीन के बीच कलह कराना बंद करें यूएसए
    Next Article NCB की दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश के घर रेड, ड्रग्स बरामद, समन भेजा

    Related Posts

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    July 22, 2026

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    July 22, 2026

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.