Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » क्रिकेटर रोहित शर्मा की इंजरी पर सुनील गावस्कर ने उठाए सवाल, बोले- चोट के बारे में साफ-साफ जानकारी दी जाए
    Headlines खेल

    क्रिकेटर रोहित शर्मा की इंजरी पर सुनील गावस्कर ने उठाए सवाल, बोले- चोट के बारे में साफ-साफ जानकारी दी जाए

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 28, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. अगले महीने से शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है, लेकिन टीम में रोहित शर्मा का नाम नहीं है. कहा जा रहा है कि हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते रोहित फिट नहीं हैं. ऐसे में वो आईपीएल के बाकी मैचों से भी बाहर हो सकते हैं. इस बीच बीसीसीआई ने कहा कि उनकी इंजरी को मेडिकल टीम मॉनिटर करेगी, लेकिन उनकी चोट किस तरह की है और फिलहाल उनकी क्या हालत है इसको लेकर न तो बीसीसीाई की तरफ और ही मुंबई इंडियंस की तरफ से कुछ भी कहा गया है. ऐसे में भारत के पूर्व कप्तान और कॉमेंटेटर सुनील गावस्कर ने बोर्ड और मुंबई इंडियंस के रवैये पर सवाल उठाए हैं.

    गावस्कर की मांग

    ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम के ऐलान के बाद गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा कि इंजरी के बारे में फैंस को जानने का हक है. उन्होंने कहा, फैन्स को ये जानने का हक है कि रोहित शर्मा को टीम में क्यों नहीं शामिल किया गया. बीसीसीआई को ये बताना चाहिए था कि रोहित को आखिर किस वजह से टीम में शामिल नहीं किया गया. उनके चोट के बारे में भी पूरी जानकारी दी जानी चाहिए.

    इस वीडियो से गावस्कर हुए नाराज़

    बता दें कि सोमवार को जिस वक्त टीम का ऐलान किया जा रहा था ठीक उसी वक्त मुंबई इंडियंस ने एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में रोहित बैटिंग करते हुए नजर आ रहे थे. गावस्कर ने इस वीडियो पर कहा कि अगर वो पूरी तरह से ठीक नहीं हैं तो फिर वो नेट प्रैक्टिस क्यों कर रहे थे. उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि फ्रेंचाइजी किसी भी हालत में खिलाड़ी को छोडऩा नहीं चाहते हैं. वे नहीं चाहते हैं कि विपक्षी टीम किसी भी तरह से मनोवैज्ञानिक लाभ उठाए. लेकिन ये भारतीय टीम की बात है.

    आशीष नेहरा ने भी उठाए सवाल

    उधर टीम इंडिया के पूर्व तेज़ गेदबाज़ आशीष नेहरा ने भी रोहित की इंजरी पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा है कि अगर रोहित को गंभीर चोट है तो उन्हें आईपीएल के बाक़ी बचे मैचों में नहीं खेलना चाहिए. बता दें कि रोहित शर्मा 18 अक्टूबर को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच के बाद से नहीं खेल पाएं हैं. 23 अक्टूबर को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस से ठीक पहले मुंबई की तरफ से कहा गया रोहित की पैर में हैमस्ट्रिंग इंजरी है. इसके बाद पोलार्ड ने मुंबई की कप्तानी की.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेंद्र सरकार ने जारी की 18 आतंकियों की लिस्ट, इन-इन टेरेरिस्ट के नाम हैं शामिल
    Next Article अनलॉक-5 की गाइडलाइंस 30 नवंबर तक प्रभावी, कंटेनमेंट जोन में जारी रहेगा लॉकडाउन

    Related Posts

    भागवत की अमेरिका यात्रा: भारतीय चिंतन की सार्थक प्रस्तुति

    September 1, 2026

    अमलगम स्टील की भूमि व लीज व्यवस्था की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    August 31, 2026

    गुड़ाबांधा में बालू के अवैध कारोबार का आरोप, घाट से 100 मीटर पर बना स्टॉक यार्ड

    August 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भागवत की अमेरिका यात्रा: भारतीय चिंतन की सार्थक प्रस्तुति

    अमलगम स्टील की भूमि व लीज व्यवस्था की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    गुड़ाबांधा में बालू के अवैध कारोबार का आरोप, घाट से 100 मीटर पर बना स्टॉक यार्ड

    विद्यालयों में उपस्थिति से लेकर स्मार्ट कक्षा तक की समीक्षा, लंबित कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश

    भगवान बिरसा मुंडा सेवा समिति जादुगोडा ने राखा माइंस स्टेशन प्रबंधक कों पत्र देकर दो ट्रेनों के ठहराव की मांग की

    डीएभी पब्लिक स्कूल बोलानी के विद्यार्थी सेवा-भावना के साथ पहुंचे पद्मश्री तुलसी मुंडा संचालित विद्यालय

    एनपीए ऋणधारकों के लिए 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत में एक मुश्त समझौता का अवसर*

    बढ़ते एच1एन1 संक्रमण: क्या दिल्ली नए स्वास्थ्य संकट की ओर?

    सीनी में एंटी क्राइम वाहन जांच, देर रात तक चला अभियान

    भारत का संदेश भाषण में नहीं, व्यवहार में दिखना चाहिए

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.