Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश में 90 फीसदी पहुंची कोरोना से ठीक होने की दर, 71 लाख लोगों ने दी वायरस को मात
    Breaking News राष्ट्रीय

    देश में 90 फीसदी पहुंची कोरोना से ठीक होने की दर, 71 लाख लोगों ने दी वायरस को मात

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 26, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमित 62,077 मरीज ठीक हुए हैं. इसके बाद देश में मरीजों के ठीक होने की दर 90 प्रतिशत पर पहुंच गई है. यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को दी. मंत्रालय ने बताया कि अबतक 70,78,123 मरीज ठीक हो चुके हैं.

    मंत्रालय ने ट्विटर पर लिखा, भारत ने एक नए मील को अपने नाम किया है, हमारी रिकवरी दर 90 प्रतिशत पर पहुंच गई है. पिछले 24 घंटे में 62,077 मरीज ठीक हुए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. जबकि दर्ज किए गए नए मामलों की संख्या 50,129 है. वहीं लगातार तीसरे दिन सक्रिय मामलों की संख्या तीन लाख से कम है.

    रिकॉर्ड संख्या में मरीज उस दिन ठीक हुए हैं जब प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने अपन मन की बात के जरिए देशवासियों से त्योहार के दौरान मर्यादा में रहने को कहा है. रेडियो कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री ने कहा कि महामारी ने हमें घरों के अंदर रहने को मजबूर कर दिया है. साल के इस समय सड़कों पर काफी भीड़ रहती थी. उन्होंने लोगों से एहतियातन उपाय अपनाने को कहा.

    सरकार के अनुसार, ठीक हुए मरीजों का 75 प्रतिशत 10 राज्यों- महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, आंध्र प्रदेश, असम, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में महाराष्ट्र से है. यहां एक दिन में 10 हजार से ज्यादा लोग ठीक हुए हैं. इससे पहले स्वास्थ्य मंत्रालय ने रिकवरी दर की तीव्र गति पर प्रकाश डाला.

    मंत्रालय के डाटा के अनुसार तीन महीने में तीन लाख से ज्यादा मरीज ठीक हुए हैं. अब सक्रिय मामले 6,68,154 हैं जो देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 8.50 प्रतिशत है. सामने आ रहे नए मामले का 79 प्रतिशत 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का है. केरल में सबसे ज्यादा आठ हजार से अधिक मामले सामने आए हैं.

    दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र है जहां छह हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं ठीक होने वाले मरीजों की संख्या सक्रिय मामलों से ज्यादा है. इसके अलावा वायरस से मरने वाले मरीजों की संख्या भी लगातार एक हफ्ते से एक हजार से नीचे है. पिछले 24 घंटे में 578 लोगों की मौत हुई है. दो अक्तूबर से मृतकों की संख्या 1,100 से नीचे बनी हुई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबद्रीनाथ धाम के कपाट 19 नवंबर को बंद होंगे; 15 को गंगोत्री, 16 को केदारनाथ और यमुनोत्री के कपाट बंद किए जाएंगे
    Next Article बालीवुड ड्रग्स मामला: एनसीबी की छापेमारी में मुंबई में टीवी अभिनेत्री समेत पांच लोग गिरफ्तार

    Related Posts

    राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से मिले अमरप्रीत सिंह काले, लिया मार्गदर्शन

    June 6, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उपायुक्त सख्त: CWSN बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन, औचक निरीक्षण और पौधरोपण अभियान पर दिया जोर

    June 6, 2026

    आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ मिलकर कैंपस

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से मिले अमरप्रीत सिंह काले, लिया मार्गदर्शन

    शिक्षा व्यवस्था पर उपायुक्त सख्त: CWSN बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन, औचक निरीक्षण और पौधरोपण अभियान पर दिया जोर

    आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ मिलकर कैंपस

    बोकारो में क्राइम मीटिंग: आईजी शैलेंद्र सिन्हा ने पुलिस अधिकारियों को दिए बेहतर पुलिसिंग के निर्देश

    गिद्दी सी चेकपोस्ट फायरिंग कांड का खुलासा, राहुल दुबे गिरोह का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

    पाकुड महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट के खिलाफ माकपा का धरना-प्रदर्शन

    जमशेदपुर: रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    मानगो के बड़े नालों की सफाई सोमवार से शुरू होगी : अपर नगर आयुक्त

    मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण

    पुलिसकर्मी बनकर ठगों ने महिला से उड़ाए दो लाख के गहने, बिष्टुपुर में दिनदहाड़े वारदात

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.